Author: ARVIND SINGH

गालूडीह :  अपना पक्का घर होने की उम्मीद में वर्षों से इंतजार कर रहीं सावित्री सूत्रधार की आस अब प्रशासन पर टिकी है। महुलिया के बांग्लापाड़ा की रहने वाली सावित्री दिव्यांग हैं और आर्थिक परेशानी के बीच परिवार के साथ किराये के मकान में रह रही हैं। उनका कहना है कि सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए कई बार भरोसा दिया गया, लेकिन अब तक उन्हें आवास नहीं मिला। सावित्री के अनुसार, जनप्रतिनिधि उनके घर तक आए, स्थिति देखी और तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्हें उम्मीद बंधी कि जल्द अपना पक्का मकान मिल जाएगा। हालांकि, काफी समय बीतने के…

Read More

भुवनेश्वर :  रेडक्रॉस फंड के लिए एकत्र की गई राशि सरकारी बैंक खाते में जमा नहीं होने के मामले में ओडिशा विजिलेंस ने कार्रवाई की है। गंजाम जिले के छत्रपुर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय के पूर्व वरिष्ठ राजस्व सहायक सदाशिव प्रधान को 8,63,200 रुपये के कथित गबन के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। प्रधान वर्तमान में जिले के सुरदा तहसील कार्यालय में पदस्थापित हैं। विजिलेंस के अनुसार, मामला छत्रपुर उपजिलाधिकारी कार्यालय के नजारत अनुभाग में उनकी तैनाती के समय का है। आरोप है कि दिसंबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच रेडक्रॉस फंड के नाम पर प्राप्त रकम निर्धारित…

Read More

जमशेदपुर : सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवानों को हटाकर उनकी जगह पूर्व सैनिकों की तैनाती की बात पर विरोध तेज हो गया है। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के इस कदम का विरोध करते हुए इसे जवानों के हितों के खिलाफ बताया है। रविवार को साकची स्थित आमबगान मैदान में जुटे जवानों ने अपनी नाराजगी जताई और सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार करने की मांग की। संगठन ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में जिम्मेदारी निभा रहे जवानों को हटाने की पहल स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्णय वापस नहीं होने पर…

Read More

झुमरीतिलैया (कोडरमा) :  रोशनी, आस्था और पारिवारिक रिश्तों का महापर्व दीपोत्सव इस वर्ष छह कैलेंडर दिनों में फैला रहेगा। धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलने वाले उत्सव में खरीदारी, लक्ष्मी पूजन, दीपदान और पारंपरिक अनुष्ठानों का संगम देखने को मिलेगा। हालांकि, तिथियों को लेकर भ्रम से बचना जरूरी है। कोडरमा के लिए द्रिक पंचांग के अनुसार धनतेरस 6 नवंबर, दीपावली 8 नवंबर, गोवर्धन पूजा 10 नवंबर और भाई दूज 11 नवंबर को है। धनतेरस से होगा शुभ शुरुआत का स्वागत शुक्रवार, 6 नवंबर को धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत होगी। यह पर्व धन, आरोग्य और समृद्धि की…

Read More

जमशेदपुर : नौ साल के लंबे इंतजार के बाद रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में किया गया। जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संचालित हुई। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा केंद्रों के अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई थी। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों…

Read More

मेदिनीनगर (पलामू) :  जेटेट परीक्षा की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए एक पुलिस जवान की सरकारी एसएलआर राइफल गायब होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने घंटों खोजबीन की, लेकिन अंत में हथियार उसी घर के सोफे के नीचे मिला, जहां जवान ठहरा हुआ था। राइफल सुरक्षित बरामद होने के बाद अब जवान की लापरवाही और अधिकारियों को दी गई शुरुआती जानकारी की जांच की जा रही है। रिश्तेदार के घर ठहरा था जवान जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के नवगड़ा ओपी में तैनात जवान संजीव तिवारी की ड्यूटी जेटेट परीक्षा के…

Read More

बोकारो :  जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने उसके पति महेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान लालपनिया थाना क्षेत्र के चोरगांवा गांव निवासी 40 वर्षीय नीलू देवी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद महिला की हत्या की गई और शव को वाहन से ले जाकर सड़क किनारे फेंका गया। आरोपी की निशानदेही पर लाल रंग का टाटा मैजिक एक्सप्रेस वाहन भी बरामद किया गया है। सुबह मिली सूचना से सामने आया मामला थाना प्रभारी प्रकाश यादव के मुताबिक, 31 अक्टूबर की…

Read More

छतरपुर के करमा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।  छतरपुर थाना में तैनात थीं बबीता कुमारी, जवान की मौत से पुलिस महकमे में शोक। पलामू : जेटेट परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाने जा रही एक महिला पुलिस जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिस परीक्षा केंद्र पर उन्हें सुरक्षा ड्यूटी देनी थी, वहां पहुंचने से पहले ही उनकी जिंदगी का सफर खत्म हो गया। इस हादसे से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत महिला पुलिस जवान की पहचान बबीता कुमारी के रूप में…

Read More

छात्रावास में सीपेज और क्लासरूम की जर्जर छतों की मरम्मत को मिलेगी प्राथमिकता प्रधान सचिव ने निरीक्षण के दौरान कुलपति को दिया निर्देश, रोजगारपरक कोर्स और ऑनलाइन पढ़ाई पर भी जोर जमशेदपुर. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस के जर्जर भवनों की मरम्मत का रास्ता खुल सकता है। विश्वविद्यालय की ओर से दो साल पहले तैयार किया गया 19 करोड़ रुपये का जीर्णोद्धार प्रस्ताव अब स्वीकार नहीं होगा। इसके स्थान पर तत्काल जरूरी मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नया प्रस्ताव तैयार किया जायेगा। शनिवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने विश्वविद्यालय के निरीक्षण…

Read More

परसुडीह बाजार समिति बोर्ड के फैसले से व्यापारियों में आक्रोश, बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग जमशेदपुर : परसुडीह-खासमहल स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में दुकान और गोदाम का किराया बढ़ाये जाने के फैसले के खिलाफ कारोबारियों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। बाजार समिति बोर्ड रांची की ओर से किराये में 125 प्रतिशत की बढ़ोतरी किये जाने के विरोध में शनिवार को कारोबारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। दिनभर दुकानदारों ने काला बिल्ला लगाकर बोर्ड के फैसले के प्रति अपनी नाराजगी जतायी और बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की। चार रुपये से बढ़ाकर नौ…

Read More