Author: ARVIND SINGH

रांची : धनतेरस के साथ राजधानी में पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स तक की खरीदारी के लिए बाजार तैयार हैं। दुकानों में सजावट और ग्राहकों की आवाजाही से त्योहार का उत्साह दिखाई दे रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस धनतेरस रांची में 700 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी होने का अनुमान है। हालांकि, कारोबार का वास्तविक आंकड़ा बिक्री के बाद ही सामने आएगा। शाम को धन्वंतरि और लक्ष्मी-गणेश की पूजा कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाए जाने वाले धनतेरस को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती…

Read More

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय यानी सीजीएल परीक्षा से जुड़े विवाद में अब सभी की निगाहें झारखंड हाई कोर्ट पर टिकी हैं। परीक्षा और इसके आधार पर हुई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला आना है। उपलब्ध खबर के मुताबिक, शुक्रवार, 6 नवंबर को निर्णय सुनाया जाना प्रस्तावित है। इससे लगभग 2,300 चयनित अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद पिछले महीने फैसला सुरक्षित…

Read More

धनबाद : सुरक्षा का भरोसा दिलाने आए दो युवकों ने ही एक बुजुर्ग के सोने के आभूषण गायब कर दिए। बरटांड़ बस स्टैंड के पास हुई इस घटना में आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और जांच के बहाने बातचीत शुरू की। इसके बाद जेवर सुरक्षित रखने की सलाह देकर बुजुर्ग को झांसे में लिया। जब तक उन्हें ठगी का एहसास हुआ, दोनों युवक बाइक से फरार हो चुके थे। पीड़ित हावड़ा निवासी 65 वर्षीय विनोद गोस्वामी हैं। उन्होंने धनबाद थाने में लिखित शिकायत देकर घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बस से उतरकर…

Read More

धनबाद :  धनतेरस पर कोयलांचल के बाजार में इस बार महंगी गाड़ियों, खास आभूषणों और प्रीमियम मिठाइयों की खूब चर्चा है। त्योहार की खरीदारी के बीच कुछ ऐसी बुकिंग सामने आई हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींच लिया है। करीब ढाई करोड़ रुपये की लैंड क्रूजर, 18 लाख रुपये का नेकलेस सेट और 5.40 लाख रुपये की बाइक इस बार बाजार के प्रमुख आकर्षण हैं। वहीं, गुलाब की पंखुड़ियों से बने ‘रोज लड्डू’ भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। ढाई करोड़ की लैंड क्रूजर की डिलीवरी की तैयारी गोविंदपुर स्थित टोयोटा शोरूम में बुक हुई लैंड क्रूजर 300 धनतेरस…

Read More

 बाजारों में बढ़ती भीड़ और कीमती सामान के कारोबार को देखते हुए पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में गश्ती और निगरानी बढ़ाने का निर्देश। जमशेदपुर : धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब खुद सड़क पर उतरे और बाइक से पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, ज्वेलरी दुकानों, बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ज्वेलरी दुकानों और बैंकों पर विशेष नजर धनतेरस के…

Read More

भालुककोचा के पास NH-18 न्यू बायपास पर हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया चांडिल सीएचसी सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-18 के न्यू बायपास पर भालुककोचा के समीप एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है। साप्ताहिक हाट से लौट रहे थे दोनों युवक मिली जानकारी के अनुसार, महादेव महतो और…

Read More

 रंग-बिरंगी रोशनी और नए डिजाइन वाली आतिशबाजी बनी आकर्षण, 240 रुपये का फैंसी हेलीकॉप्टर से लेकर 1650 रुपये का फाइव कलर फाउंटेन तक बाजार में उपलब्ध हैं कई विकल्प जमशेदपुर : दीपावली को लेकर शहर के पटाखा बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में पारंपरिक आतिशबाजी के साथ इस बार कई तरह के फैंसी पटाखे भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। अनार, चकरी, रॉकेट और बम के साथ फैंसी फाउंटेन, मल्टी शॉट, हेलीकॉप्टर और कमल के आकार में रोशनी बिखेरने वाले पटाखों की भी मांग देखी जा रही है। खास बात यह है कि बाजार में 10 रुपये…

Read More

तरहसी में टुलेश्वर महतो हत्याकांड का खुलासा, भांजे समेत चार गिरफ्तार; देशी कट्टा, गोली और दो बाइक बरामद पलामू : दूसरी शादी से उपजी नाराजगी ने एक परिवार को खूनी साजिश तक पहुंचा दिया। पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानीखुर्द गांव में टुलेश्वर महतो (45) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहली पत्नी उर्मिला देवी ने कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई थी। इस मामले में पत्नी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। घर से बुलाकर…

Read More

उगडीह में 1992 में बने पुराने पंचायत भवन को ध्वस्त करने और देवबांध जाने वाले रास्ते पर दीवार खड़ी करने का आरोप, ग्रामीणों ने नीमडीह सीओ से की शिकायत।  20 डिसमिल जमीन के बजाय 23 डिसमिल का म्यूटेशन कराने का दावा, सरकारी संपत्ति बेचने और अवैध कब्जे की जांच कर कार्रवाई की मांग। सरायकेला : सरकारी पंचायत भवन की जमीन पर कब्जा, पुराने भवन को ध्वस्त कर उसकी ईंट-छड़ बेचने और गांव के सार्वजनिक रास्ते पर दीवार खड़ी करने का आरोप सामने आया है। मामला नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत उगडीह गांव का है। ग्रामीणों ने प्रशांत महतो…

Read More

मरांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने संताली भाषा में किया संबोधित, कहा- आदिवासी समाज को संविधान से मिले हैं विशिष्ट सामाजिक अधिकार; नशाखोरी छोड़ शिक्षा, कृषि और पशुपालन की ओर लौटने की जरूरत गिरिडीह/पीरटांड़ : आदिवासी समाज की पहचान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी है। समाज की जड़ मजबूत है, लेकिन उसकी शाखाएं अलग-अलग हो गई हैं। वर्तमान समय में कोई स्वयं को हिन्दू मानता है तो कोई सरना। ऐसे में समाज को अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, परंपरा और पूर्वजों की विरासत को समझने की जरूरत है। यह बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को…

Read More