
रांची : लोकतंत्र को लेकर आपके पास विचार हैं और उन्हें अपनी आवाज में सामने रखना चाहते हैं, तो ‘आवाज झारखंड 2026’ आपके लिए अवसर है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके साथ निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को मतदान, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने की तैयारी है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उद्देश्य युवाओं और भावी मतदाताओं में लोकतांत्रिक समझ विकसित करना तथा जिम्मेदार भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
10 नवंबर तक भेज सकेंगे भाषण वीडियो
‘आवाज झारखंड 2026’ में राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले कक्षा नौवीं-दसवीं, ग्यारहवीं-बारहवीं तथा महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। प्रस्तुति हिंदी या अंग्रेजी में दी जा सकेगी।प्रतिभागियों को तीन विषयों में से किसी एक पर बोलना होगा। इनमें ‘शुद्ध मतदाता सूची से मजबूत लोकतंत्र’, ‘लोकतंत्र क्या है और इसे मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका’ हेडालें भी’ शामिल हैं।चयनित पर केसे पांच मिनट का वीडियो बनाकर निर्धारित गूगलू फॉर्म में उसका लिंक देना होगा। वीडियो पोर्ट्रेट यानी 9:16 प्रारूप में होना चाहिए। भाषण की लिखित स्क्रिप्ट भी जमा करनी होगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026 है।
अपनी आवाज जरूरी, एआई सामग्री स्वीकार नहीं
हिंदी और अंग्रेजी भाषा श्रेणियों में अलग-अलग प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पांच हजार रुपये और तृतीय तीन हजार रुपये निर्धारित हैं। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र भी मिलेंगे।प्रतियोगिता में मौलिक विचारों और प्रस्तुति को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतिभागी की वास्तविक आवाज अनिवार्य है। ए आई से तैयार या संशोधित वीडियो और ऑडियो सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
निबंध और क्विज के लिए तीन चरणों में चयन
निबंध प्रतियोगिता के विषय ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ रखे गए हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए शब्द सीमा 500 से 800 और महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 800 से 1200 शब्द है। निबंध हिंदी अथवा अंग्रेजी में लिखे जा सकेंगे।.प्रश्नोत्तरी में मतदाता सूची निर्माण, ईवीएम-वीवीपैट, मतदान और मतगणना से जुड़े सवाल । संस्थान स्तर की प्रतियोगिताएं दो से सात नवंबर, विधानसभा क्षेत्र स्तर की दस से तेरह नवंबर और जिला स्तरीय फाइनल सोलह से अठारह नवंबर तक निर्धारित हैं। पहले चरण में प्रत्येक प्रतियोगिता से दो प्रतिभागी चुने जाएंगे। अगले चरण में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दस प्रतिभागियों का चयन होगा। जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता के शीर्ष दस प्रतिभागी विजेता घोषित होंगे।
पांच नवंबर को ऐप डाउनलोड अभियान
पांच नवंबर को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों के कार्यक्रमों में ECINET ऐप डाउनलोड कराने और सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने का विशेष अभियान चलेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और समन्वयकों को व्यापक प्रचार तथा व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।












