
सरायकेला: जिले की कपाली ओपी पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनारी के निर्मलनगर निवासी 26 वर्षीय गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कुल 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुडिसिली चौक के पास एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधि कर रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही चांडिल एसडीपीओ शिव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कुछ दूरी तक पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी बताया। इसके बाद कपाली ओपी में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सोनारी थाना, घोड़ाबांधा थाना और कपाली ओपी में हत्या, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कुल 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस घटना को अंजाम देने की तैयारी में था और उसके साथ अन्य अपराधियों का कोई नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।
इस छापेमारी अभियान में चांडिल एसडीपीओ शिव कुमार, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, पुलिस पदाधिकारी अंशारी कच्छप और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
Trending
- गम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौत
- महिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटाया
- एशियाई खेलों में अनुशासन पर सख्ती, नियम तोड़े तो तुरंत निलंबन, मान्यता भी हो सकती है रद्द
- पहले इशारा, फिर कार से टक्कर, गुरुग्राम रोड रेज मामले में बाइकर शिवानी ने सुनाई आपबीती
- जन्म से अंडकोष गायब, 20 साल बाद पेट में मिला 1 किलो का ट्यूमर; एमजीएम में खुला राज
- टाटा स्टील में बड़ा फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, टीआरएफ में नई सीएचआरओ; जी टाउन क्लब और ग्रीनहाउस गैस कमेटी भी पुनर्गठित
- मोदी से मुलाकात के 7 दिन बाद जमीन विवाद में बड़ा यू-टर्न, BJP विधायक बोले- कब्जा छोड़ेंगे, निर्माण मंजूरी भी सरेंडर
- ओडिशा में अदाणी की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ड्रोन सर्वे पर बवाल; पुलिस ने छुड़ाया










