Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दीपावली पर पटाखों के लिए सिर्फ दो घंटे, जमशेदपुर में 10 जगह होगी प्रदूषण की निगरानी
- जेटेट के लिए चाईबासा तैयार, 29 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 18,839 अभ्यर्थी
- अक्षर संवाद के पाठकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब दुनिया के डिजिटल न्यूज़स्टैंड Magzter पर भी पढ़ें अपना पसंदीदा अखबार
- स्वर्णरेखा से बालू का खेल! नीमडीह CO की रेड में 6 हाइवा जब्त, 300 CFT के चालान पर 700-800 CFT लोडिंग का आरोप
- एमजीएम में छह साल की बच्ची की मौत, मलेरिया के पांच गंभीर मरीज भर्ती
- अखिलेश सिंह को हाईकोर्ट से राहत, 2004 के आर्म्स एक्ट केस में बरी का फैसला बरकरार
- हाथी की पीठ पर मां लक्ष्मी, फसलों की रक्षा की कामना से जुड़ी सौ साल पुरानी परंपरा
- गौ सेवा आयोग की मांग पर हस्ताक्षर अभियान तेज, जमशेदपुर से 10 लाख समर्थन जुटाने का लक्ष्य
Author: ARVIND SINGH
अरका जैन कॉलेज में इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का छात्र था 23 वर्षीय अजीत चंद्रन, गुरुवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला; टिनप्लेट अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर-8 निवासी सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बसंत कुमार पासवान के छोटे बेटे अजीत चंद्रन (23) की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल फंदे से उतारकर टिनप्लेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। अजीत अरका जैन कॉलेज में इंजीनियरिंग के…
स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, पांच नए प्लेटफॉर्म बनने से बढ़कर 10 हो जाएगी संख्या जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है। स्टेशन के पुनर्विकास पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इस बीच जुगसलाई से गोलपहाड़ी की ओर जाने वाली फोरलेन सड़क का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे को उम्मीद है कि जनवरी तक सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सड़क के रूट में बदलाव करते हुए अब इसे संकटा सिंह पेट्रोल…
टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में देश-विदेश के संगठनों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र टाटा संस की लिस्टिंग और प्रबंधन को लेकर विवाद के बीच पारंपरिक स्वामित्व व्यवस्था बचाने की अपील नई दिल्ली : टाटा संस की शेयर बाजार में संभावित लिस्टिंग और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर जारी विवाद के बीच छह प्रमुख पारसी संगठन टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में उतर आए हैं। देश-विदेश के इन संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टाटा समूह की पारंपरिक स्वामित्व व्यवस्था और उसकी विरासत को संरक्षित रखने की अपील की है। संगठनों का कहना है कि टाटा समूह की पहचान केवल एक…
एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए अरमान, परिवार में पसरा मातम बिहार के नवादा स्थित पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे, पार्थिव शरीर का इंतजार जमशेदपुर : सऊदी अरब में हवाई हमले में जमशेदपुर के कपाली निवासी अरमान आलम की मौत हो गई। अरमान पिछले करीब 20 वर्षों से खाड़ी देशों में काम कर रहे थे। वर्तमान में वह सऊदी अरब के जेद्दा स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन उनके पार्थिव शरीर के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। परिवार को 20 अक्टूबर को…
ईडी ने माइकल जोसेफ तिर्की और मोना तिर्की की 3.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की जून 2024 में बरियातू के रिसॉर्ट से सामने आया था मामला, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है ईडी रांची : झारखंड में बांग्लादेशी लड़कियों से देह व्यापार कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में आरोपी माइकल जोसेफ तिर्की और उनकी पत्नी मोना तिर्की की 3.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी के अनुसार, नौकरी दिलाने का झांसा देकर बांग्लादेशी लड़कियों को रांची लाया जाता था। इसके बाद…
जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चला जांच अभियान, सड़क सुरक्षा टीम भी रही मौजूद हाईवे पर बेतरतीब वाहन खड़े करने से बढ़ता है दुर्घटना का खतरा, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई जमशेदपुर : हाईवे पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करना अब वाहन चालकों को महंगा पड़ सकता है। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को डिमना चौक से बहरागोड़ा के बरसोल थाना तक चलाए गए विशेष जांच अभियान में 25 वाहनों से 2.50 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।…
जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। जमशेदपुर समेत कोल्हान में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर की शाम से झारखंड में बारिश शुरू होने की संभावना है। वहीं, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। ऐसे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के लोगों…
जमशेदपुर : वाणिज्यिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026–27 की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। उपलब्ध वित्तीय विवरण के अनुसार, कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 244 प्रतिशत बढ़कर 1,300 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी दौरान समेकित राजस्व में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 25,300 करोड़ रुपये रहा। बिक्री, नकदी प्रवाह और बाजार हिस्सेदारी के मोर्चे पर भी कंपनी ने बढ़त दर्ज की है। घरेलू मांग के साथ निर्यात ने पकड़ी रफ्तार दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल थोक वाहन बिक्री 1,35,100 इकाई…
गम्हरिया और आदित्यपुर लैम्पस में फंसी है बकाया ऋण की राशि वसूली नहीं होने से खाताधारकों को जमा पैसे वापस लेने में हो रही परेशानी जमशेदपुर : गम्हरिया और आदित्यपुर लैम्पस में बकाया ऋण की वसूली को लेकर सहकारिता विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। दोनों लैम्पस के करीब 650 ऋणधारकों पर कुल 4.50 करोड़ रुपये बकाया हैं। निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं करने वाले ऋणधारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए बकायेदारों को दो सप्ताह का समय देने की बात कही गई है। विभाग का जोर बकाया राशि की…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में मैट्रिक की तैयारी कर रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए कम उपस्थिति चिंता का कारण बन गई है। जिला बाल अधिकार सुरक्षा मंच के अनुसार, जिले के 101 विद्यालयों के 3,060 छात्र-छात्राएं 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति की शर्त से प्रभावित हो सकते हैं। मंच ने उपायुक्त को आवेदन देकर दुर्गम इलाकों के बच्चों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विशेष छूट देने की मांग की है। दूरी और कठिन रास्तों से जूझ रहे विद्यार्थी मंच का कहना है कि कई गांवों से विद्यालय की दूरी 10 से 15 किलोमीटर तक है। जंगल और पहाड़ों से…










