Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तार
- UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर! ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा ₹5 चार्ज
- चौका-पातकुम रोड पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, महिला को मारी जोरदार टक्कर; दो गंभीर
- UNSC में भारत की स्थायी सीट कब? पाँच दलीलें मजबूत, लेकिन फैसला अभी दूर
- अब शिकायत लेकर दफ्तर जाने की जरूरत कम होगी, जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरू
- सरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरार
- मैरी कॉम के एक बयान पर क्यों उठे सवाल? टीम ने दी सफाई
- सरायकेला में बड़ा हादसा! नहर में पलटा बालू लदा ट्रक, पानी कम होने से बची चालक की जान
Author: ARVIND SINGH
लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरोह के 8–10 सदस्यों की तलाश जारी जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी टीम ने गुप्त सूचना के…
जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित सिद्दू कान्हू चौक के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुदीप रॉय के रूप में हुई है, जो मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 4 का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, सुदीप रॉय भुइयाँडीह से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिद्दू कान्हू चौक के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय…
आज झारखंड क्षत्रिय संघ के प्रतिनिधियों ने बिष्टुपुर चाय दुकान की घटना की पीड़िता मेहंदी कुमारी के परिवार से मुलाकात की। मालूम हो कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर उबलती चाय फेंक दी थी, जिससे वो बुरी तरह जल गईं थी। पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि जहां उनकी चाय की दुकान है वहां अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने पूरा माहौल ख़राब कर दिया है। उन्होंने झारखंड क्षत्रिय संघ युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के सामने इस जघन्य घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की त्वरित सुनवाई की मांग की। कुमार प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में उपस्थित…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। आसंगी स्थित खरकाई नदी पर बने चेक डैम में नहाने के दौरान दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के तीन छात्र—गोडविन थॉमस, रौनक भारद्वाज और प्रशांत कुमार—स्कूल से निकलकर चेक डैम पहुंचे थे। इसी दौरान रौनक और गोडविन ने नहाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए। साथ में…
गोलीकांड : घायल सनी की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले में घायल युवक सनी की टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतारामडेरा में कुछ दिन पहले आपसी विवाद के दौरान अज्ञात अपराधियों ने सनी पर गोली चला दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत टीएमएच में भर्ती कराया गया। घटना-31 मार्च 2026, रात लगभग…
पांकी ,पलामू पांकी प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में घनश्याम ज्वेलर्स एवं बर्तन भण्डार में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। दुकान मालिक मुरली प्रसाद सोनी रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। जब वे अपनी दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर पर प्लास्टिक लगाया गया है और अंदर का कुछ सामान आधा बाहर निकाला हुआ है। यह देखकर वे घबरा गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते भीड़ लग गई। लोगों ने…
लाल निशान पर खुला बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा! Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक! सेंसेक्स 243 अंक और निफ्टी 88 अंक गिरकर खुला। निफ्टी 24,000 के स्तर से नीचे फिसला, मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों से बाजार में बिकवाली। भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी पर आज यानी गुरुवार को ब्रेक लगता नजर आ रहा है। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और ऊंचे स्तरों पर हुई मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले हैं। सप्ताह के चौथे…
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के काशीडी काली मंदिर के पास एक बार फिर चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों में शामिल अमरजीत शर्मा का संबंध भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से…










