Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के अनाथ बच्चे को मिला मां का प्यार, न्यूजीलैंड की महिला ने लिया गोद
- टाटा मोटर्स का ₹37,000 करोड़ का महादांव! इटली की दिग्गज इवेको पर कब्जा, जमशेदपुर प्लांट को मिलेगी नई ताकत
- शिलान्यास समारोह में जाने से पहले चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, जमशेदपुर भाजपा में शोक
- झारखंड में 631 डॉक्टरों की नौकरी पर संकट, एनओसी लेकर पढ़ाई करने वालों ने सूची पर उठाए सवाल
- भारी बारिश की चेतावनी पर खूंटी में दो दिन पढ़ाई स्थगित, शिक्षकों को आना होगा स्कूल
- पैनम कोल मामले में ₹600 करोड़ की अनियमितता का दावा, हाईकोर्ट ने एसीबी से माँगा शपथपत्र
- फर्जी वेबसाइटों से बढ़ाएँ सुरक्षा, Chrome में ऐसे ऑन करें Enhanced Protection
- एमजीएम में ब्रेन मलेरिया से 6 साल के राहुल की मौत, सात दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ता रहा मासूम
Author: ARVIND SINGH
बसंत टॉकीज के पास देर रात कार सवार युवकों ने मचाया उत्पात, कई वाहनों को मारी टक्कर पुलिसकर्मियों से भी की धक्का-मुक्की, करीब 20 मिनट तक सड़क पर मची रही अफरा-तफरी जमशेदपुर : साकची बाजार में सोमवार की देर रात कार सवार पांच युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने राहगीरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान एक युवक चापड़ लहराकर लोगों को दौड़ाने लगा। इससे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना साकची के बसंत टॉकीज के पास भाजपा कार्यालय के सामने की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय…
रांची : पति के विवाहेतर संबंध को स्वीकार करने और दूसरी महिला के साथ रहने के लिए पत्नी को मजबूर करना गंभीर मानसिक क्रूरता है। झारखंड हाई कोर्ट ने एक वैवाहिक विवाद में यह टिप्पणी करते हुए महिला की तलाक संबंधी अपील स्वीकार कर ली। अदालत ने हजारीबाग फैमिली कोर्ट का फैसला पलटते हुए क्रूरता के आधार पर विवाह समाप्त करने का आदेश दिया। विश्वास टूटने पर साथ रहने की मजबूरी नहीं जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने कहा कि विवाह का आधार आपसी विश्वास, सम्मान और साथ निभाने की भावना है। पति का…
जमशेदपुर : दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सामने आई रिपोर्ट के बाद जमशेदपुर समेत कोल्हान में औषधि विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की सितंबर 2026 की जांच में देशभर में दवाओं के 330 नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके बाद स्थानीय बाजार में संबंधित बैचों की उपलब्धता, बिक्री और बचे हुए स्टॉक की जानकारी जुटाई जा रही है। कारोबारियों से मांगा गया खरीद-बिक्री का हिसाब साझा स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, औषधि विभाग ने कोल्हान के दवा कारोबारियों को पत्र भेजकर जांच में फेल पाए गए बैच नंबरों की सूची…
रांची : झारखंड में सहायक आचार्य बनने की तैयारी कर रहे पारा शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र अभ्यर्थी अब चार नवंबर की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले निर्धारित समय में फॉर्म नहीं भर पाने वाले उम्मीदवारों को इस बदलाव से परीक्षा में शामिल होने का अतिरिक्त अवसर मिला है। आवेदन के साथ बाकी चरण भी करना होगा पूरा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन जमा करने के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान छह नवंबर तक…
हेमंत सोरेन कैबिनेट के बड़े फैसले, राज्य में 7890 चापाकल लगेंगे; गोड्डा में बनेगा पशु आहार कारखाना जमशेदपुर के MGM मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल की लागत बढ़ी, झारखंड मेडिको सिटी के लिए भी 284 करोड़ मंजूर रांची : झारखंड में स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा और सड़क जैसी सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नीमडीह-कुकड़ू मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए 607 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। वहीं, जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में 500…
रांची : खूबसूरत घाटियों और विशाल जलाशय के लिए मशहूर पतरातू ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में इस पर्यटन स्थल को ‘रिवरसाइड हेरिटेज’ श्रेणी का ‘सिल्वर बनयान अवॉर्ड’ मिला है। यह उपलब्धि राज्य की प्राकृतिक विरासत और पर्यटन सुविधाओं के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान देने वाली है। झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य सरकार की ओर से पर्यटन सचिव मुकेश…
भारी बारिश की चेतावनी पर बड़ा फैसला: पूर्वी सिंहभूम में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूलों में पढ़ाई स्थगित
जमशेदपुर : तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में दो दिनों तक स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से 27 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर 2026 को प्रवेश कक्षा से लेकर बारहवीं तक की नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी। यह निर्देश जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। मौसम संबंधी चेतावनी के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, आदेश में निजी…
नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू) : भक्ति के सुर, देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और सनातन संस्कृति की झलक। लेस्लीगंज के मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव सम्मान समारोह में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सनातन धर्म सभा केंद्रीय समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक दुर्गा पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। वहीं, धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने वाले समाजसेवियों, पत्रकारों और चिकित्सक को भी सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। भक्ति जागरण के दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति, सामाजिक…
सरायकेला-खरसावां : झारखंड के चर्चित ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आदित्यपुर के ईश्वर लाल ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2023 में 545 ग्राम सोने के जेवरात लूटने की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने स्पष्ट कहा है कि जिले के पुराने मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वैशाली में छिपा था तीन साल…
जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से पूर्वी सिंहभूम में मौसम बिगड़ने की आशंका है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 27 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच जिले में तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज और वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसे देखते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को सतर्क रहने और संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मौसम केंद्र, रांची से मिले पूर्वानुमान के आधार पर नगर निकायों, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी बीडीओ, सीओ,…










