Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा की कमान एसएसपी के हाथों में, बाइक से शहर में निकले; ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा
- चांडिल में हाट से लौट रहे दो युवकों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर; दोनों एमजीएम रेफर
- 10 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक के पटाखे, जमशेदपुर के बाजार में दिवाली की रौनक; अनार-चकरी के साथ फैंसी फाउंटेन और कमल लोटस का क्रेज
- दूसरी शादी का बदला लेने के लिए पत्नी ने रची खूनी साजिश! डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या
- पंचायत भवन तोड़कर बेच दी ईंट-छड़! सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, आदिवासी महिला की जमीन पर भी बना लिया मकान
- आदिवासी समाज की जड़ मजबूत, लेकिन शाखाएं बंट गईं! मधुबन से हेमन्त सोरेन का बड़ा संदेश, बोले- अपनी पहचान और परंपरा को बचाने के लिए एकजुट हों
- झारखंड में अब बेकार नहीं रहेगी परती जमीन! खेत बचाओ अभियान से बढ़ेगा फसल का रकबा, रबी में उत्पादन बढ़ाने की तैयारी
- जमशेदपुर से नाबालिग को प्रेम-जाल में फंसाकर मध्य प्रदेश ले गए, बेचकर करा दी जबरन शादी; मानव तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में फिजियोथेरेपी के नाम पर चल रहे कई सेंटरों की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में है। आरोप है कि शहर में कुछ ऐसे सेंटर संचालित हो रहे हैं, जहां प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट के बजाय अयोग्य या गैर-मेडिकल पृष्ठभूमि वाले लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे सेंटरों की जांच कराने की बात कही है। 90 सेंटर, 35 से 40 पर सवाल इंडियन फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के अनुसार जमशेदपुर में करीब 90 फिजियोथेरेपी सेंटर संचालित हैं। इनमें से लगभग 35 से 40 सेंटरों के संचालन, चिकित्सकों की योग्यता और…
JFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!
जमशेदपुर : जमशेदपुर एफसी (JFC) के इंडियन सुपर लीग (ISL) से बाहर होने के बाद टाटा स्टील ने अब फुटबॉल में अपना फोकस एक नए और बड़े क्षेत्र की ओर मोड़ने की तैयारी कर ली है। कंपनी जमशेदपुर में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय आवासीय अकादमी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह पहल भारतीय महिला फुटबॉल को जमीनी स्तर से मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। टाटा फुटबॉल अकादमी की तर्ज पर तैयार होंगी महिला खिलाड़ी प्रस्तावित अकादमी का मॉडल टाटा फुटबॉल अकादमी (TFA) की तर्ज पर होगा। यहां ग्रासरूट से लेकर…
रांची : झारखंड के शहरों की हवा को लेकर जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। राज्य की राजधानी रांची स्वच्छ हवा के मामले में धनबाद से काफी पीछे रह गई है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में धनबाद को 17वां स्थान, रांची को 27वां और जमशेदपुर को 37वां स्थान मिला है। यानी रैंकिंग में धनबाद ने रांची से 10 और जमशेदपुर से 20 पायदान बेहतर प्रदर्शन किया है। धनबाद ने रांची को पछाड़ा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत जारी सर्वेक्षण में शहरों…
रांची: झारखंड के युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य में युवाओं को मुफ्त कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण देने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम तेज हो गया है। इसके तहत लिखित परीक्षा में सफल हुए 75 अभ्यर्थियों में से अब अंतिम 15 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयन की अगली प्रक्रिया साइकोमेट्रिक टेस्ट के जरिए पूरी होगी। लिखित परीक्षा के बाद अब 15 छात्रों का चयन हाल ही में आयोजित लिखित परीक्षा में सफल हुए 75 अभ्यर्थी अब चयन के अगले चरण में पहुंच गए हैं। इन सभी अभ्यर्थियों की साइकोमेट्रिक जांच की…
नई दिल्ली : भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के लिए आधुनिक हथियारों, सैन्य वाहनों, रडार, हेलीकॉप्टर और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों की खरीद शामिल है। तीनों सेनाओं की क्षमता बढ़ाने पर जोर रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इन प्रस्तावों के लिए ‘आवश्यकता की स्वीकृति’ (AoN) प्रदान की है। यह रक्षा खरीद प्रक्रिया…
नई दिल्ली : 5G नेटवर्क के विस्तार के बीच भारत ने अब अगली पीढ़ी की मोबाइल तकनीक यानी 6G को लेकर बड़ा कदम उठाया है। भारत अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ उस वैश्विक पहल में शामिल हो गया है, जिसका मकसद आने वाले समय के 6G नेटवर्क के विकास और तकनीकी दिशा को लेकर मिलकर काम करना है। यह कदम भारत की वैश्विक तकनीकी भूमिका के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अमेरिका के साथ हुई 6G पर अहम चर्चा वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक से मुलाकात की।…
पलामू/रांची : झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ की ओर से रविवार को रांची के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा सभागार में राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें झारखंड के सभी 24 जिलों के पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान स्वर्णकार समाज और आभूषण कारोबार से जुड़ी समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों को राहत देने वाले उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। रांची में ज्वेलरी पार्क बनाने का प्रस्ताव बैठक में पलामू जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष धनंजय सोनी ने जिले की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जोरी के समक्ष…
अयोध्या : राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले में जांच अब अहम चरण में पहुंच गई है। बरामद सामग्री की फॉरेंसिक रिपोर्ट पुलिस को मिलने के बाद जेल में बंद आठ आरोपियों की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है। मामले की आगे की जांच के लिए विवेचक ने आरोपियों के बयान दोबारा दर्ज करने की अनुमति मांगी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। जेल में फिर दर्ज किए जाएंगे आरोपियों के बयान जानकारी के अनुसार, विवेचक पुलिस क्षेत्राधिकारी ने विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोपियों…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से शहर की राजनीति और अपराध जगत के कथित बदलते समीकरणों को लेकर कई गंभीर दावे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर आपराधिक घटनाओं से उनका नाम जोड़ने और राजनीतिक छवि खराब करने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है। सरयू राय ने कहा कि शहर में आपराधिक गिरोहों की गतिविधियां और राजनीतिक समीकरण लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट के जरिए उनके खिलाफ तथ्यहीन पोस्ट और तस्वीरें प्रसारित…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली अगले कुछ दिनों में दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और 2026 में संगठन के गठन के 20 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। सम्मेलन में BRICS के सदस्य देशों के नेताओं के साथ पार्टनर देशों और Outreach Invitees की भागीदारी होगी। भारत की इस साल की अध्यक्षता का थीम Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability रखा गया है।…










