Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अब सास-बहू की कहानी से घर-घर पहुंचेगा सोलर! टाटा पावर ने लॉन्च की 6 एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’
- अधूरा जामडीह ROB बना जी का जंजाल, NH-18 पर घंटों फंसे वाहन; मरीजों और छात्रों की बढ़ी मुसीबत
- न आधार, न राशन कार्ड, न वोटर ID; आखिर सरकारी रिकॉर्ड में कहां हैं कलावती?
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा रद्द, तीन दिन के कार्यक्रम पर फिर लगा ब्रेक; लोगों में मायूसी
- चांडिल में बिजली घर का सपना अधूरा, 290 करोड़ के बैंक घोटाले में ईडी की जांच
- टीवी पर देखे मुकाबले, अब हुई आमने-सामने मुलाकात; द ग्रेट खली ने स्वीकारा जामताड़ा का न्योता
- दूसरे से पहले पायदान पर पहुंची मधुस्थली, झारखंड में शीर्ष और देश में 18वां स्थान
- टाटा स्टील के 2800 कर्मचारियों की ड्यूटी में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से सभी जनरल शिफ्ट का समय एक, गेट पर भीड़ को लेकर उठे सवाल
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : बिजली कटौती और बढ़ते बिल की परेशानी अब सास-बहू की कहानी के जरिए लोगों तक पहुंचेगी। टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर ‘तेरी छत, मेरी छत!’ नाम से छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज लॉन्च की है। खास बात यह है कि इस सीरीज में सोलर एनर्जी जैसे तकनीकी विषय को पारिवारिक रिश्तों, घरेलू नोकझोंक और हास्य के माध्यम से समझाने की कोशिश की गई है। वर्क फ्रॉम होम की नौकरी बनी कहानी की वजह कहानी सिंह परिवार के बेटे राघव से शुरू होती है, जिसे हाल ही में वर्क फ्रॉम होम की नौकरी मिली है। लेकिन…
निर्माण कार्य में देरी से रेलवे फाटक पर रोज लग रही वाहनों की लंबी कतार, शनिवार सुबह से महाजाम ने बढ़ाई परेशानी। अधूरा जामडीह ROB बना जी का जंजाल, NH-18 पर घंटों फंसे वाहन; मरीजों और छात्रों की बढ़ी मुसीबत निर्माण कार्य में देरी से रेलवे फाटक पर रोज लग रही वाहनों की लंबी कतार, शनिवार सुबह से महाजाम ने बढ़ाई परेशानी। नीमडीह : राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर सफर करने वालों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड स्थित जामडीह रेलवे फाटक पर अधूरे पड़े रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के कारण एक बार फिर…
70 साल की उम्र में सबाई घास की रस्सी बेचकर खरीदती हैं चावल-दाल, जर्जर झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी; बारिश में ढह गया आशियाना पुरुलिया : सरकारी योजनाओं के जरिए गरीबों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बंदवान प्रखंड की राजग्राम पंचायत अंतर्गत चिटलपाड़ा की करीब 70 वर्षीय कलावती सिंह की जिंदगी इन दावों से अलग तस्वीर पेश करती है। उनके पास न आधार कार्ड है, न राशन कार्ड और न ही मतदाता पहचान पत्र। सरकारी दस्तावेजों में पहचान नहीं होने के कारण वह बुनियादी सुविधाओं…
रायरंगपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित तीन दिवसीय रायरंगपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर क्षेत्र में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम रद्द होने से स्थानीय लोगों में मायूसी छा गई है। एडीएम ने दी जानकारी रायरंगपुर के एडीएम अजीत कुमार ने राष्ट्रपति का दौरा रद्द होने की जानकारी दी। इससे पहले राष्ट्रपति का 28 अक्टूबर को प्रस्तावित दो दिवसीय रायरंगपुर दौरा चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद तीन से पांच नवंबर तक तीन दिवसीय दौरे का नया कार्यक्रम प्रस्तावित किया…
66 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगाने के नाम पर बैंकों से लिया गया था कर्ज 100 से अधिक शेल कंपनियों में रकम डायवर्ट करने का आरोप, झारखंड और बंगाल में एक साथ छापेमारी सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित खुचीडीह में 66 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का सपना वर्षों बाद भी अधूरा है। जिस परियोजना के नाम पर बैंकों से करीब 290 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था, वह आज बंद पड़ी है। अब इसी कथित बैंक ऋण घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार सुबह ईडी की टीम…
जामताड़ा : अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग में अपनी पहचान बनाने वाले द ग्रेट खली को जामताड़ा आने का निमंत्रण मिला है। झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात कर यह आमंत्रण दिया। मंत्री के अनुसार, खली ने उनके प्रस्ताव को खुशी के साथ स्वीकार किया है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही जामताड़ा में मशहूर रेसलर का स्वागत करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में दौरे की तारीख या कार्यक्रम का विवरण नहीं बताया गया है। मुलाकात में दिया आने का आमंत्रण झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ.…
मधुपुर (देवघर) : शिक्षा के क्षेत्र में मधुपुर की मधुस्थली विद्यापीठ ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026–27 में विद्यालय को डे-कम-बोर्डिंग स्कूल श्रेणी में झारखंड में पहला और देश में 18वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष राज्य में दूसरे पायदान पर रहे विद्यालय ने इस बार अपनी स्थिति बेहतर करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यालय के साथ मधुपुर और देवघर के लिए भी गर्व का अवसर बनी है। नई दिल्ली में मिला सम्मान इस सफलता के लिए नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विद्यालय को सम्मानित किया गया। उत्तर-पूर्व…
टाटा स्टील के 2800 कर्मचारियों की ड्यूटी में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से सभी जनरल शिफ्ट का समय एक, गेट पर भीड़ को लेकर उठे सवाल जमशेदपुर : टाटा स्टील में कार्यरत करीब 2800 कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। कंपनी प्रबंधन ने अलग-अलग समय पर संचालित होने वाली जनरल शिफ्ट को एक समान करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था रविवार, 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके तहत संबंधित कर्मचारियों को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ड्यूटी करनी होगी। हालांकि, शिफ्ट के समय में बदलाव के साथ कंपनी के…
जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। परीक्षा के दौरान शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के परिचालन पर समयबद्ध प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पूर्वी सिंहभूम की ओर से 30 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, 1 नवंबर को पांच चरणों में ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। सुबह 5 से 9:15 बजे तक भारी वाहनों पर रोक 1 नवंबर को सुबह 5 बजे…
31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, चौथी रेल लाइन और यार्ड री-मॉडलिंग के कारण लिया गया फैसला। जमशेदपुर : दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडीही-झारसुगुड़ा रेलखंड में चल रहे विकास कार्यों के कारण टाटानगर, राउरकेला और हावड़ा रूट की 14 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद कर दिया है। यह फैसला 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा टाटानगर आने वाली उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन मार्ग भी बदल दिया गया है।…










