Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कानून बनने से पहले ही सुवर्णरेखा पर अतिक्रमण तेज, रात के अंधेरे में नदी का सीना पाट रहे जमीन माफिया!
- जमशेदपुर में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का हंटर, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी FIR; दुकान से पटाखे भी होंगे जब्त
- सिर्फ स्टील सिटी नहीं, दिलों का शहर है जमशेदपुर! 100 साल से ज्यादा की विरासत, हरियाली, बेहतर सुविधाएं और टाटा स्टील का विजन
- न कुर्सी, न टेबल… जमीन पर बैठकर फाइलें निपटा रहीं लेखा पदाधिकारी, जुगसलाई में चर्चा तेज
- झारखंड के कॉलेजों में हर छात्र की बनेगी डिजिटल हेल्थ आईडी, एक क्लिक पर मिलेगी स्वास्थ्य की पूरी जानकारी
- ₹290 करोड़ के बैंक ऋण मामले में बंगाल में ED की छापेमारी, कांड्रा-चांडिल के पावर प्रोजेक्ट से जुड़े तार
- डेढ़ लाख रुपये के विवाद के बीच युवती की हत्या, शव रेलवे पटरी पर रखने का आरोप, पति-पत्नी गिरफ्तार
- रांची एयरपोर्ट पर कम दृश्यता ने रोकी रफ्तार, चार उड़ानें लेट, कोलकाता की फ्लाइट रद्द
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा चौक पर शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच पुराना विवाद फिर भड़क गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों की पहचान प्रीतम सिंह, जय किशन और प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। प्रीतम सिंह और जय किशन को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रकाश ठाकुर का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। तीनों की स्थिति…
रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहा अभ्यर्थियों का विरोध शुक्रवार को कई स्थानों पर हिंसक झड़प में बदल गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच विवाद के बाद राज्य के तीन जिलों में 1000 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें कई प्रदर्शनकारियों को नामजद भी किया गया है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान करने में जुटी है। परीक्षा विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में…
कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पचिसिया को गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। उन पर हत्या के एक आरोपी के परिवार से कथित तौर पर 75 लाख रुपये मांगने, विवादित जमीन को कम कीमत पर दूसरे व्यक्ति के नाम कराने और दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद मामले में कार्रवाई की गई है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 80 लाख की जमीन 18 लाख में कराने का आरोप मामला करीब 80 लाख रुपये मूल्य की विवादित जमीन…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा पानी टंकी के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की मदद से घायल युवक को ऑटो और पीसीआर वैन के जरिए इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों…
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक आरकेएफएल कर्मी का शव उसके किराये के कमरे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय तपन दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। तपन दास आदित्यपुर के स्टेशन रोड स्थित शक्तिपद सिंह के मकान में किराये पर रहकर आरकेएफएल कंपनी में काम करता था। वह यहां अकेला रहता था, जबकि उसकी पत्नी जमशेदपुर के भुइयांडीह में…
पश्चिमी सिंहभूम: जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के पाऊपी गांव में शुक्रवार रात एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गई। अपराधियों ने कथित तौर पर कागेन तांती के सिर पर धारदार हथियार या किसी भारी वस्तु से हमला किया। हत्या के बाद शव को घर से करीब 20 फीट दूर झाड़ियों की ओर घसीटकर ले जाने का प्रयास किया गया। घटनास्थल पर मिले खून के निशानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का पता शनिवार सुबह चला। बताया जाता है कि रात में कागेन तांती और उनकी पत्नी सुबदनी देवी अलग-अलग कमरों…
सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने कई दिनों से लापता दो युवकों के शव बरामद किए। दोनों शव रामचंद्रपुर-रापचा फुटबॉल मैदान के समीप जमीन के नीचे दबे मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या के बाद शवों को छिपाने के लिए जमीन में दफन किए जाने की आशंका जता रही है। मृतकों की पहचान राहुल हांसदा और तपन प्रधान के रूप में हुई है। दोनों युवक 13 अगस्त से लापता थे। परिजनों ने 20 अगस्त को कांड्रा थाने…
रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने विशेष जांच अभियान चलाया। 12 ट्रेनों में की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल 425 मामले सामने आए, जिनमें 312 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए। इसके अलावा बिना बुकिंग सामान लेकर यात्रा करने के 113 मामले दर्ज किए गए। सभी मामलों में रेलवे नियमों के अनुसार जुर्माना वसूला गया। 12 ट्रेनों में चला सघन जांच अभियान रांची रेल मंडल की ओर से 20 अगस्त को रांची स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच और जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य बेटिकट यात्रा रोकने…
अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के गांवों में नाबालिगों और युवाओं को अपराध, नशा तस्करी तथा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित नेटवर्क से बचाने के लिए पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस मुहिम में धार्मिक स्थलों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों की सहायता ली जा रही है। सीमावर्ती इलाकों के गुरुद्वारों में शाम के समय लाउडस्पीकर से युवाओं एवं उनके अभिभावकों के लिए सतर्कता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। रहिरास साहिब के पाठ के बाद गूंज रहा अलर्ट गांवों के गुरुद्वारों में रहिरास साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद पुलिसकर्मी लोगों को संदिग्ध…
जामताड़ा: झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं को अपनी जानकारी जांचने और आवश्यक आवेदन जमा करने का एक और अवसर दिया जा रहा है। जामताड़ा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 22 और 23 अगस्त को दूसरे तथा अंतिम विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ अपने विवरण में मौजूद गलतियों को ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगे बीएलओ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया…










