Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तार
- UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर! ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा ₹5 चार्ज
- चौका-पातकुम रोड पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, महिला को मारी जोरदार टक्कर; दो गंभीर
- UNSC में भारत की स्थायी सीट कब? पाँच दलीलें मजबूत, लेकिन फैसला अभी दूर
- अब शिकायत लेकर दफ्तर जाने की जरूरत कम होगी, जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरू
- सरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरार
- मैरी कॉम के एक बयान पर क्यों उठे सवाल? टीम ने दी सफाई
- सरायकेला में बड़ा हादसा! नहर में पलटा बालू लदा ट्रक, पानी कम होने से बची चालक की जान
Author: ARVIND SINGH
बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों में हड़कंप, 2356 शेयर लाल निशानआज शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और बाजार खुलते ही भारी दबाव में आ गया। BSE Sensex करीब 1281 अंकों की गिरावट के साथ 73,254 के स्तर तक फिसल गया, जबकि NSE Nifty 50 लगभग 400 अंक टूटकर 22,714 पर आ गया। बाजार में बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा रहा कि एनएसई पर सिर्फ 246 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 2356 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह बाजार की शुरुआत भी कमजोर रही थी। सेंसेक्स करीब 800 अंक गिरकर…
राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। यह हादसा रितिका होटल के समीप हुआ, जहां एक ट्रक और मालवाहक टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान चंडी नंदी उर्फ डोमा के रूप में हुई है, जो भूमरी नवकुंज से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने…
23 मार्च का राशिफल आपके दिन से जुड़ी कई अहम बातें बताने वाला है। सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत और अवसर लेकर आ सकता है जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। सोमवार 23 मार्च 2026 का दिन आध्यात्मिक और व्यापारिक दृष्टि से विशेष प्रभाव लेकर आ रहा है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और आकाश मंडल में कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रहों की यह स्थिति न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करेगी बल्कि बाजार की दिशा भी तय करेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के…
सूचना के अधिकार को आम जनता तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत लड़ाई छेड़ने के उद्देश्य से आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केन्द्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज जमशेदपुर परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए दिल बहादुर ने कहा कि “सूचना का अधिकार कानून का उद्देश्य हर नागरिक तक पारदर्शिता पहुंचाना है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर अब तक नियुक्ति नहीं की गई है, जो गंभीर चिंता का विषय है।”…
बढ़ती उम्र, तनाव और खराब लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर नजर आता है। झुर्रियां और फाइन लाइन्स समय से पहले ही दिखने लगती हैं, जिससे चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। हालांकि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी त्वचा को फिर से जवान और ग्लोइंग बना सकते हैं। आजकल बाजार में मिलने वाले एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स कई बार त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आयुर्वेद और प्राकृतिक घरेलू नुस्खे एक सुरक्षित और असरदार विकल्प बनकर सामने आते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा के…
जमशेदपुर: रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। साकची स्थित श्री श्री बाल मंदिर में इस वर्ष 51वां विराट रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव 23 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। महोत्सव की शुरुआत 23 मार्च को संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ होगी, जबकि 24 मार्च को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम…
जमशेदपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। नवरात्रि के तीसरे दिन टीम पीएसएफ ने अपने 1801वें एसडीपी (SDP) रक्तदान का आंकड़ा पूरा कर इसे मां चंद्रघंटा को समर्पित किया। इस अवसर पर आस्था और मानव सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। टीम पीएसएफ, जो स्वैच्छिक रक्तदान और सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था के रूप में जानी जाती है, ने एक साथ सात एसडीपी रक्तदाताओं—अमित कुमार, आशु कुमार, रवि शंकर पात्रो, सुब्रतो रॉय, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई और रवि कुमार—के सहयोग से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस ऐतिहासिक…
जमशेदपुर में पद्मशाली समाज को एक मंच पर लाने और एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इस बार पूरे झारखंड से समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। झारखण्ड स्टेट पद्मशाली संगम के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शहर के एग्रीको क्लब हाउस में संपन्न हुआ। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस समारोह में जहां पहले केवल जमशेदपुर के लोग शामिल होते थे, वहीं इस बार यह आयोजन राज्यस्तरीय रूप में सामने आया।झारखण्ड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।…










