Author: ARVIND SINGH

 रांची : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सुरक्षित घर, स्थायी परिवार और अपनत्व दिलाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, बाल संरक्षण इकाइयों और दत्तक ग्रहण एजेंसियों के बीच मजबूत तालमेल जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ मंगलवार को रांची में केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) की पाँचवीं क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें बच्चों के दत्तक ग्रहण में आने वाली बाधाओं को दूर करने और परिवार-आधारित पुनर्वास के अवसर बढ़ाने पर चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन CARA ने झारखंड सरकार और राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन एजेंसी (SARA) के सहयोग से यह आयोजन किया। कार्यशाला में…

Read More

रांची :  रांची से पटना की यात्रा के दौरान लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड के अनगड़ा–बरवाडीह क्षेत्र के जंगल में मिलने की खबर सामने आई है। करीब 31 वर्षीय देवपालिक प्रशांत किशोर की पार्टी में डिजिटल संचार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी मौत की सूचना से परिजनों, मित्रों और पार्टी से जुड़े लोगों में शोक है। घटना के बाद उनके सहयोगियों ने तलाश और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, मौत कैसे हुई और यात्रा के दौरान वह जंगल तक कैसे पहुंचे, यह…

Read More

जमशेदपुर :  मुंबई रिफाइनरी की नई परियोजना को भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत 110 केवी बिजली ढांचा विकसित किया जाएगा। इससे बीपीसीएल की पेट्रो रेसिड फ्लुइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकिंग यूनिट (पीआरएफसीसीयू) परियोजना की 90 मेगावाट बिजली जरूरत पूरी करने की व्यवस्था होगी। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस पहल से रिफाइनरी परियोजना को बिजली कनेक्टिविटी मिलने के साथ ट्रॉम्बे क्षेत्र का पारेषण नेटवर्क भी मजबूत होगा। यहां बड़े उद्योगों और अधिक बिजली खपत वाली अन्य गतिविधियों की…

Read More

सरायकेला :  दीपावली के लिए तैयार किए गए मिट्टी के बर्तन एक सड़क हादसे में टूटकर बिखर गए। चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह गांव में सोमवार रात करीब 8:45 बजे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर चेपाल कुम्हार के घर के बरामदे में घुस गई। वाहन घर के सामने लगे बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और कुम्हार परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि, हादसे ने परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। बरामदे में रखे सैकड़ों मिट्टी के बर्तन क्षतिग्रस्त हो गए। त्योहार को…

Read More

प्रांत की जगह संभाग व्यवस्था लागू करने की योजना, नगर से लेकर बस्तियों तक बढ़ेंगी संगठन की इकाइयां इंदौर की बैठक में प्रस्तावों पर बनेगी सहमति, दायित्वधारी स्वयंसेवकों की संख्या भी दोगुनी से अधिक करने की तैयारी रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसके तहत प्रांत की जगह संभाग व्यवस्था लागू करने के साथ ही विभाग, जिला, मंडल, नगर और बस्तियों की संख्या बढ़ाने की योजना है। संगठनात्मक जिलों की संख्या वर्तमान में करीब 924 से बढ़ाकर 1500 से 1600 के बीच करने का प्रस्ताव है। सभी प्रांतों में…

Read More

विरासत और पर्यटन होगी इस बार की केंद्रीय थीम, साहित्य, संगीत, चित्रकला, पत्रकारिता और शिक्षा समेत 10 क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान 18 से 20 दिसंबर तक बिष्टुपुर के होटल रमाडा में होगा आयोजन, झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल जमशेदपुर : जमशेदपुर में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। विद्यादीप फाउंडेशन की ओर से 18 से 20 दिसंबर तक होटल रमाडा, बिष्टुपुर में जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) 2.0 का आयोजन किया जाएगा। इस बार फेस्टिवल में साहित्य, संगीत, चित्रकला, नृत्य, पत्रकारिता, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट…

Read More

साकची में 20 मिनट तक मचा हंगामा, भागने के दौरान कई वाहनों को मारी टक्कर जमशेदपुर : शहर के व्यस्त साकची इलाके में सोमवार की देर रात कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत पांच युवकों पर राहगीरों के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने और चापड़ लहराकर लोगों को डराने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पांचों युवकों को पकड़ लिया। करीब 20 मिनट तक सड़क पर मचाया उत्पात जानकारी के अनुसार, साकची बसंत टॉकीज के पास भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार…

Read More

डोबो पुल के पास तेज हुई प्रसव पीड़ा, अस्पताल पहुंचने पर मदद के लिए भटकते रहे परिजन; नर्सों के पहुंचने पर संभली स्थिति जमशेदपुर : सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सामने आई घटना ने आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद भी एक गर्भवती महिला को करीब 20 मिनट तक टेंपो में ही दर्द से तड़पना पड़ा। इस दौरान उसके परिजन स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे। दो महीने के भीतर अस्पताल परिसर में…

Read More

बीमारी का बहाना बनाकर जेलकर्मियों पर किया हमला, एक जवान गंभीर रूप से घायल चार कैदी दोबारा गिरफ्तार, बाकी 13 की तलाश में 17 विशेष टीमें गठित चेन्नई : तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी उप-जेल से सोमवार देर रात 17 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। कैदियों ने पहले एक साथी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। उसकी मदद के लिए जब जेलकर्मी पहुंचे, तो आरोपितों ने अचानक उन पर हमला कर दिया और जेल से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार कैदियों की तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा…

Read More

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में सोमवार की आधी रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार की अगुवाई में करीब 150 अधिकारियों और जवानों की टीम जेल पहुंची। एक दर्जन थानों की पुलिस, डीएसपी और अंचल अधिकारियों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक जेल के अलग-अलग वार्डों की तलाशी ली गई। इस दौरान खैनी, ब्लेड समेत कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। जेल में औचक जांच के दौरान कैदियों के वार्ड, मेडिकल वार्ड और वहां की व्यवस्थाओं को खंगाला गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से जेल परिसर में…

Read More