Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा मोटर्स का ₹37,000 करोड़ का महादांव! इटली की दिग्गज इवेको पर कब्जा, जमशेदपुर प्लांट को मिलेगी नई ताकत
- शिलान्यास समारोह में जाने से पहले चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, जमशेदपुर भाजपा में शोक
- झारखंड में 631 डॉक्टरों की नौकरी पर संकट, एनओसी लेकर पढ़ाई करने वालों ने सूची पर उठाए सवाल
- भारी बारिश की चेतावनी पर खूंटी में दो दिन पढ़ाई स्थगित, शिक्षकों को आना होगा स्कूल
- पैनम कोल मामले में ₹600 करोड़ की अनियमितता का दावा, हाईकोर्ट ने एसीबी से माँगा शपथपत्र
- फर्जी वेबसाइटों से बढ़ाएँ सुरक्षा, Chrome में ऐसे ऑन करें Enhanced Protection
- एमजीएम में ब्रेन मलेरिया से 6 साल के राहुल की मौत, सात दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ता रहा मासूम
- बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी कट्टा और पांच कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार; शाहरुख का भाई शाहिद फरार
Author: ARVIND SINGH
जहानाबाद के काली नगर मोहल्ले में वारदात से मचा हड़कंप, खड़ी गाड़ी पर चार से पांच राउंड गोली चलाने का दावा; अभिषेक सिंह ने भोजपुरी गायक शिव कुमार विक्कू पर लगाया हमले का आरोप। जहानाबाद : बिहार में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर फायरिंग और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जहानाबाद के काली नगर मोहल्ले में हुई इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने गाड़ी पर गोली चलाने के साथ ईंट-पत्थर से भी हमला किया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। खड़ी स्कॉर्पियो पर चलाई गईं गोलियां बताया जा…
जमशेदपुर: सोशल मीडिया पर शुरू हुई जान-पहचान के बाद शादी का भरोसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोप सामने आया है। मामला टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर से जुड़ा है। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया से शुरू हुई बातचीत, फिर शादी का भरोसा शिकायत के मुताबिक, 20 वर्षीय युवती की पहचान आरोपित से एक मार्च 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद…
चक्रधरपुर : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को देखते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। उपलब्ध रेलवे सूचना के अनुसार, विशाखापत्तनम-किरंदुल, राउरकेला-जगदलपुर और हावड़ा-जगदलपुर रूट की कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। वहीं, कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त करने और कुछ का प्रारंभिक स्टेशन बदलने का निर्णय लिया गया है। इससे ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। 29 अक्टूबर से कई ट्रेनें रद्द चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए पूर्व…
चाकुलिया: जिस विद्यालय में कभी बच्चों की पढ़ाई और उनकी आवाज से रौनक रहती थी, आज उसी बंद स्कूल के कमरे में एक सबर परिवार रहने को मजबूर है। चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के बड़ामचाटी गांव में जसौदा सबर अपने पति और दो बच्चों के साथ जिंदगी गुजार रही हैं। परिवार को सरकारी आवास योजना के तहत पहली किस्त तो मिली, लेकिन पिछले करीब आठ महीने से अगली किस्त का भुगतान नहीं होने के कारण घर का निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नतीजतन, परिवार को सिर छिपाने के लिए बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय के भवन का सहारा…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब सात लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा जुए में इस्तेमाल होने वाले ताश के पत्ते, रजिस्टर और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्रकाश नगर स्थित प्रीतपाल के घर में कथित तौर पर जुआ खेलने का सिलसिला चल रहा था। इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात छापेमारी की। इस दौरान मौके…
दो दिवसीय दौरे पर मयूरभंज में विकास परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास, बादामपहाड़-पूरी एक्सप्रेस को दिखाएंगी हरी झंडी जमशेदपुर : चक्रवात के कारण स्थगित हुआ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा अब 4 नवंबर से शुरू होगा। राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचेंगी। इस दौरान उनका मुख्य फोकस मयूरभंज जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़ी गतिविधियों पर रहेगा। पहले यह दौरा 28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 4 नवंबर को पश्चिम बंगाल के कलाइकुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से हेलीकॉप्टर के…
जमशेदपुर : बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले के दौरान रविवार रात मौत के कुएं में स्टंट करते समय अचानक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों से घिर गई। इस दौरान स्टंट कर रही युवती झुलसकर घायल हो गई। घटना के बाद मेला परिसर में अफरातफरी मच गई और दर्शकों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय मौत के कुएं में स्टंट का प्रदर्शन चल रहा था। तेज संगीत के बीच युवती मोटरसाइकिल से लकड़ी की गोलाकार दीवार पर चक्कर लगा रही थी। इसी दौरान बाइक के…
वन विभाग की योजना से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी, महुआ के पारंपरिक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार बेतला के बाद दलमा में खुलेगा महुआ कैफे, झारखंड के 11 वन्यजीव अभयारण्यों तक विस्तार की योजना जमशेदपुर : झारखंड के जंगलों में बहुतायत में मिलने वाला महुआ अब ग्रामीण महिलाओं की आमदनी बढ़ाने का माध्यम बनने जा रहा है। महुआ के फूलों से लड्डू, कुकीज, बिस्कुट, केक और अन्य खाद्य उत्पाद तैयार कर उन्हें बाजार तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इस पहल के तहत जमशेदपुर के दलमा वन्यजीव अभयारण्य में जल्द ही महुआ कैफे खोलने की…
देश के 200 शहरों और 180 राष्ट्रीय राजमार्गों तक फैला टाटा मोटर्स का ईवी चार्जिंग नेटवर्क 1000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट और 40 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता, लंबी दूरी की यात्रा को मिलेगा बढ़ावा जमशेदपुर : इलेक्ट्रिक कार से जमशेदपुर से कोलकाता जाने की योजना बनाने वाले वाहन मालिकों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। रास्ते में बैटरी खत्म होने की चिंता, चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता और यात्रा के दौरान रुकने की योजना इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की प्रमुख चुनौतियों में शामिल हैं। ऐसे में देशभर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार लंबी दूरी…
फिक्स्ड डिपॉजिट, आरडी और सेविंग खातों की मियाद पूरी, फिर भी वर्षों से भुगतान के लिए भटक रहे खाताधारक स्वर्णरेखा परियोजना और चांडिल डैम के विस्थापित किसानों के भी पैसे फंसे, प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़ लैम्प्स में जमा पूंजी का भुगतान नहीं होने से नाराज खाताधारकों और जनप्रतिनिधियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रविवार को चौका थाना के सामने स्थित ट्राइडेंट होटल में आयोजित बैठक में 1 नवंबर से ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला परिषद सदस्य, विभिन्न पंचायतों…










