Author: ARVIND SINGH

गोलमुरी के केरल समाजम मॉडल स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा वाई. दक्षायनी ने चेंजमेकर वर्ल्ड कप-2026 में बनाई पहचान, 10 दिनों में जुटाया 99 किलो ई-कचरा; 19-20 नवंबर को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व जमशेदपुर : उम्र महज 12 साल, लेकिन सोच पर्यावरण संरक्षण की और हौसले दुनिया के सामने बदलाव की मिसाल पेश करने के। जमशेदपुर की छात्रा वाई. दक्षायनी ने अपने अनोखे ई-कचरा संग्रह अभियान के दम पर देश के टॉप-50 चेंजमेकर्स में जगह बनाई है। अब वह 19 और 20 नवंबर को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित होने वाले संयुक्त…

Read More

नई दिल्ली :  इंजीनियरिंग, उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में भविष्य बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आगामी महीनों का परीक्षा कार्यक्रम सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के कैलेंडर में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच 14 परीक्षाओं का कार्यक्रम शामिल है। इनमें जेईई मेन, यूजीसी नेट, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट, सीमैट और सीयूईटी पीजी जैसी प्रमुख परीक्षाएं हैं। यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए अभ्यर्थियों को तैयारी की योजना बनाने के साथ संबंधित परीक्षा की नवीनतम अधिसूचना भी देखते रहना चाहिए। आवेदन, विषयवार परीक्षा, पाली और प्रवेशपत्र संबंधी जानकारी के लिए अलग सूचनाओं पर…

Read More

रांची : झारखंड में अब विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी दूसरे राज्यों के शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार इसी वित्तीय वर्ष से ‘उड़ान’ (यूनिफाइड डेवलपमेंट थ्रू एकेडमिक एडवांसमेंट एंड नेशनल एक्सपोजर) योजना शुरू करने जा रही है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से पांच वर्षों के लिए तैयार इस योजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय मंत्री के रूप में स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब योजना पर प्राधिकृत समिति और कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी। पांच वर्षों में 14.91 करोड़ रुपये होंगे खर्च प्रस्तावित योजना के तहत पांच वर्षों में 8,400 विद्यार्थियों और 11,220…

Read More

मंगल करमाकर और पत्नी मालती मुर्मू ने कोलकाता में पुलिस कमिश्नर के समक्ष हथियारों के साथ किया सरेंडर, झारखंड में पांच लाख रुपये का इनामी है मंगल; कुकड़ू हाट में पांच जवानों की हत्या समेत कई बड़ी घटनाओं से जुड़े रहे हैं दोनों के नाम जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सांसद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सुनील महतो हत्याकांड से जुड़े माओवादी दंपती मंगल करमाकर उर्फ मंगल महतो उर्फ समीर और उसकी पत्नी मालती मुर्मू उर्फ छोटो मांडी के आत्मसमर्पण के बाद करीब 19 साल पुराने मामले पर एक बार फिर नजरें टिक गई हैं। दोनों ने शुक्रवार…

Read More

जमशेदपुर : मुंबई से हावड़ा जा रही गीतांजलि एक्सप्रेस में रेलवे की व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। ट्रेन करीब 12 घंटे की देरी से चल रही थी। इसी दौरान ट्रेन के एसी-1 कोच में सफर कर रहे पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा निवासी 45 वर्षीय विनोद पासवान की मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थे। यात्रियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे उनकी मौत की जानकारी मिली, लेकिन शव को ट्रेन से उतारने में रात हो गई। ट्रेन जब रात 8:26 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची, तब परिजनों की मदद से शव उतारा गया। इस…

Read More

कुकड़ू-चौकेगड़िया चौक पर हादसे के बाद सड़क जाम, चालक फरार; ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और बालू ढुलाई पर उठे सवाल सरायकेला : सरायकेला जिले के कुकड़ू-चौकेगड़िया चौक के पास शनिवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में छोटा लापांग गांव के वार्ड सदस्य मनोरंजन महतो उर्फ मंटू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक भारी वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वार्ड सदस्य की मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बन गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क…

Read More

पलामू के पदमा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर मची अफरा-तफरी, एक साल से प्रेम प्रसंग चलने का दावा; पुलिस कर रही मामले की जांच पलामू : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पदमा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 18 वर्षीय युवती रिंकू कुमारी अचानक बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गई। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक इलाके में तनाव और असमंजस की स्थिति बनी रही। थाना प्रभारी ने समझाकर…

Read More

लेस्लीगंज के उड़हुलिया गांव के पास ट्रैक्टर ने दो बाइकों को मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान 26 वर्षीय रतन कुमार साव की हुई मौत आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर बैठकर जताया विरोध, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार; राहगीर परेशान पलामू : सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का…

Read More

 टाटा संस की प्रस्तावित लिस्टिंग को लेकर बढ़ा मतभेद, संगठनों ने कहा- मामला सिर्फ कॉरपोरेट विवाद नहीं, समूह की विरासत से भी जुड़ा नई दिल्ली : टाटा समूह में टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के बोर्ड के बीच चल रहे विवाद में अब पारसी संगठनों ने भी हस्तक्षेप किया है। कई पारसी और जोरोस्ट्रियन सामुदायिक संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। संगठनों का कहना है कि यह विवाद केवल कॉरपोरेट या शेयरधारकों के बीच का मामला नहीं है, बल्कि इसका असर देश के सबसे प्रतिष्ठित…

Read More

पीबीपीएल सीजन-2 के फाइनल से पहले छह नवंबर को होगा अंडर-16 मिक्स जेंडर क्रिकेट फाइनल पहले क्वालीफायर में जयपाल मुंडा एकादश ने विनीता सोरेन एकादश को 10 रन से हराया, विकास महतो बने प्लेयर ऑफ द मैच जमशेदपुर : पटमदा-बोड़ाम के गांवों में क्रिकेट अब सिर्फ खेल नहीं, बल्कि बालक-बालिकाओं के बीच समानता का संदेश देने का माध्यम भी बनेगा। ग्रामीण बच्चों को एक साथ खेलने का अवसर देकर उनकी सोच बदलने और लड़कियों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने की पहल की जा रही है। इसके तहत पटमदा-बोड़ाम प्रीमियर लीग (पीबीपीएल) सीजन-2 के फाइनल मुकाबले से पहले छह नवंबर को…

Read More