Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कानून बनने से पहले ही सुवर्णरेखा पर अतिक्रमण तेज, रात के अंधेरे में नदी का सीना पाट रहे जमीन माफिया!
- जमशेदपुर में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का हंटर, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी FIR; दुकान से पटाखे भी होंगे जब्त
- सिर्फ स्टील सिटी नहीं, दिलों का शहर है जमशेदपुर! 100 साल से ज्यादा की विरासत, हरियाली, बेहतर सुविधाएं और टाटा स्टील का विजन
- न कुर्सी, न टेबल… जमीन पर बैठकर फाइलें निपटा रहीं लेखा पदाधिकारी, जुगसलाई में चर्चा तेज
- झारखंड के कॉलेजों में हर छात्र की बनेगी डिजिटल हेल्थ आईडी, एक क्लिक पर मिलेगी स्वास्थ्य की पूरी जानकारी
- ₹290 करोड़ के बैंक ऋण मामले में बंगाल में ED की छापेमारी, कांड्रा-चांडिल के पावर प्रोजेक्ट से जुड़े तार
- डेढ़ लाख रुपये के विवाद के बीच युवती की हत्या, शव रेलवे पटरी पर रखने का आरोप, पति-पत्नी गिरफ्तार
- रांची एयरपोर्ट पर कम दृश्यता ने रोकी रफ्तार, चार उड़ानें लेट, कोलकाता की फ्लाइट रद्द
Author: ARVIND SINGH
कानून बनने से पहले ही सुवर्णरेखा पर अतिक्रमण तेज, रात के अंधेरे में नदी का सीना पाट रहे जमीन माफिया!
मानगो से कपाली तक नदी के बहाव क्षेत्र में धड़ल्ले से डाली जा रही मिट्टी, फ्लड प्लेन जोनिंग एक्ट लाने की तैयारी के बीच प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल; एनजीटी के आदेश भी बेअसर जमशेदपुर : झारखंड सरकार नदियों को अतिक्रमण और कटाव से बचाने के लिए फ्लड प्लेन जोनिंग एक्ट 2026 लाने की तैयारी कर रही है, लेकिन दूसरी ओर सुवर्णरेखा नदी के अस्तित्व पर ही संकट मंडराने लगा है। जमशेदपुर के मानगो से लेकर सरायकेला-खरसावां जिले के डोबो और कपाली तक नदी के किनारों पर धड़ल्ले से मिट्टी की डंपिंग की जा रही है। आरोप है कि रात…
धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी, तय स्थान से हटकर दुकान लगाने और निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखने पर लाइसेंस भी होगा रद्द। जमशेदपुर : त्योहारी सीजन में पटाखों की बिक्री के नाम पर मनमानी करने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं। जमशेदपुर में अवैध पटाखा कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बिना वैध लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने या अवैध तरीके से विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने वालों के खिलाफ अब सीधे प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इतना ही नहीं, संबंधित दुकानों से पटाखे भी जब्त किए जाएंगे। धालभूम के…
वर्ल्ड सिटीज डे (31 अक्टूबर) पर विशेष: उद्योग और इंसानियत के साथ आगे बढ़ता जमशेदपुर, संस्थापक जमशेदजी टाटा की सोच ने दी शहर को अलग पहचान; शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और नागरिक सुविधाओं के विकास में टाटा स्टील की अहम भूमिका। जमशेदपुर : जमशेदपुर सिर्फ स्टील उत्पादन के लिए ही दुनिया में अपनी पहचान नहीं रखता, बल्कि यह शहर उद्योग और सामाजिक विकास के अनूठे संगम की कहानी भी कहता है। यहां की चौड़ी सड़कें, सड़कों के किनारे कतार में लगे पेड़, हरे-भरे पार्क, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य सुविधाएं और खेल के मैदान इसकी अलग पहचान बनाते हैं। यही वजह है कि…
जुगसलाई नगर परिषद में एक साल बाद भी नहीं मिलीं बुनियादी सुविधाएं, निजी पैसे से खरीदा कूलर और बैठने का सामान; 20 से 30 लाख रुपये के बिलों की जांच को लेकर भी महकमे में हलचल। जमशेदपुर : सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों के लिए कुर्सी-टेबल और दूसरी बुनियादी सुविधाएं होना सामान्य बात है, लेकिन जुगसलाई नगर परिषद में तस्वीर इसके बिल्कुल उलट है। यहां तैनात लेखा पदाधिकारी कुमारी शुभ्रा जायसवाल कुर्सी और टेबल पर बैठकर नहीं, बल्कि जमीन पर दरी और चादर बिछाकर सरकारी फाइलों का निपटारा कर रही हैं। उनके बैठने का यह अनोखा तरीका इन दिनों नगर परिषद…
ई-समर्थ पोर्टल के हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ेगा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड, सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में स्वास्थ्य केंद्र व काउंसलर होंगे अनिवार्य रांची : झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ी पहल की गई है। अब प्रत्येक विद्यार्थी की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। इसके माध्यम से छात्र के स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर एक क्लिक में विद्यार्थी का हेल्थ रिकॉर्ड देखा जा सकेगा। इसके लिए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन ई-समर्थ पोर्टल के हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम पर…
जमशेदपुर : झारखंड के कांड्रा-चांडिल क्षेत्र में प्रस्तावित पावर प्रोजेक्ट के लिए लिए गए करीब 290 करोड़ रुपये के बैंक ऋण से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच आगे बढ़ी है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के हावड़ा, उत्तरपाड़ा, लेक टाउन और आसनसोल में कोहिनूर ग्रुप से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट और सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी हुई। तलाशी के दौरान वित्तीय रिकॉर्ड, हार्ड डिस्क और डिजिटल उपकरण जब्त किए जाने की जानकारी है। पावर प्लांट के लिए लिया गया था ऋण मामला कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है। कंपनी ने सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना…
गिरिडीह : लक्ष्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने बिनोद मंडल और उसकी पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पढ़ाई के लिए पैसे मांगने को लेकर लक्ष्मी और बिनोद के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि बिनोद ने मिलने के बहाने लक्ष्मी को बुलाया और बाद में उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने में पत्नी की मदद लेने की बात भी पुलिस की जांच में सामने आई है। पुलिस ने गिरफ्तार दंपती की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बताई जा रही बाइक, एक सफेद प्लास्टिक की बोरी और मोबाइल फोन बरामद…
रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह कम दृश्यता के कारण हवाई सेवाओं का समय बिगड़ गया। दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु से रांची आने वाली चार उड़ानें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकीं। वहीं, कोलकाता से आने वाली इंडिगो की एक उड़ान रद्द रही। विमानों के आगमन में देरी का असर प्रस्थान पर भी पड़ा और यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ा। सुबह से उड़ानों का संचालन प्रभावित रहने के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। दूसरे शहरों से रांची पहुंचने वाले लोगों के साथ यहां से बाहर जाने वाले यात्री भी उड़ानों के…
जमशेदपुर : झारखंड में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रामगढ़ में 43 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां किराए के मकान में रहकर कथित तौर पर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। रामगढ़ साइबर थाना, जमशेदपुर साइबर पुलिस और बिरसानगर थाना की संयुक्त टीम ने बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-2 स्थित ओम नगर में छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में…
जेसोवा दीपावली मेला 2026 में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, चाईबासा, देवघर और दुमका के पुस्तकालयों को 15-15 लाख रुपये की सहायता रांची : झारखंड में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद देने के उद्देश्य से झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) ने महत्वपूर्ण पहल की है। जेसोवा दीपावली मेला 2026 के दौरान राज्य के तीन जिलों के पुस्तकालयों के विकास के लिए कुल 45 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई है। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और ज्ञान एवं कौशल के विकास…










