Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?
- ‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौती
- झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी
- ‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती
- 15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौका
- राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारी
- उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा
- जमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारण
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर साकची गोलचक्कर के पास टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सौजन्य से सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां विशेष सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद के रूप में शर्बत और चना घुघनी का लाभ उठाया। शिविर में आने वाले भक्तों के लिए न सिर्फ खान-पान की व्यवस्था की गई, बल्कि प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे जुलूस में शामिल लोगों को राहत मिली। सेवा शिविर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही…
जमशेदपुर: रामनवमी के समापन के बाद दशमी तिथि पर जमशेदपुर में परंपरागत अखाड़ा जुलूस पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाला जा रहा है। जहां राज्य के अधिकांश हिस्सों में नवमी के दिन अखाड़ा जुलूस निकलता है, वहीं जमशेदपुर और पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां में दशमी के दिन यह परंपरा निभाई जाती है। शाम ढलते ही शहर के विभिन्न इलाकों से अखाड़ा जुलूस निकलना शुरू हो गया, जिसमें युवाओं ने पारंपरिक खेल, करतब और शौर्य प्रदर्शन से लोगों को आकर्षित किया। “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। जुलूस के मार्ग में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा…
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मनाई जाने वाली बासंती दुर्गा पूजा का आज दशमी तिथि के साथ विधिवत समापन हो गया। नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने अंतिम दिन भावुक माहौल में माता को विदाई दी। मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही, जहां पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं दशमी के दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। इस दौरान खास तौर पर महिलाओं…
मोहारदा | क्षेत्र के आशु कॉलोनी स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर में बजरंग बली की मूर्ति की विधिवत स्थापना बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। मंदिर निर्माण एवं स्थापना कार्य में ओम प्रकाश सिंह, निशाशत ओझा और दीननाथ पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह धार्मिक स्थल आकार ले रहा है। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन क्षेत्र की माननीय विधायक पूर्णिमा दास साहू के करकमलों द्वारा किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम…
पलामू लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बाधित चल रही रांची–लोहरदगा रेल सेवा का संचालन आज से पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है। रेल सेवा बहाल होने से रांची, लोहरदगा और टोरी के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। अब लोगों को लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी। रेलवे विभाग द्वारा…
जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर जादूगोड़ा क्षेत्र में आद्या शक्ति महिला अखाड़ा समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा सह अखाड़ा जुलूस निकाला गया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल लड़कियों ने एक से बढ़कर एक खेल-कूद, शौर्य प्रदर्शन और पारंपरिक कर्तब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अखाड़ा जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं, जो अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ती नजर आईं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे…
जमशेदपुर के मानगो स्थित चेपापुल के पास गुलज़ार बाग कॉलोनी में इन दिनों नल से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार कई दिनों से दूषित पानी आने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने बताया कि कॉलोनी में पिछले कई दिनों से नल का पानी गंदा और बदबूदार आ रहा है। इस समस्या को लेकर बस्तीवासियों ने मानगो नगर निगम कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई…
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर इलाके में ब्राउन शुगर की खुलेआम बिक्री को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। नाराज महिलाओं ने एकजुट होकर परसुडीह थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मखदुमपुर के लाइन टोला निवासी नाजी परवीन समेत कई महिलाओं ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का आरोप है कि बस्ती के ही रहने वाले समीर नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से खुलेआम ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। स्थानीय महिलाओं के अनुसार, आरोपी के घर के…
जमशेदपुर/पोटका : रामनवमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के पोटका स्थित हल्दीपोखर में भव्य धार्मिक आयोजन का नजारा देखने को मिला। यहां श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हर वर्ष की तरह इस साल भी रामनवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। झांकी में हनुमान जी के साथ राक्षसों के दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।…










