Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शिलान्यास समारोह में जाने से पहले चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, जमशेदपुर भाजपा में शोक
- झारखंड में 631 डॉक्टरों की नौकरी पर संकट, एनओसी लेकर पढ़ाई करने वालों ने सूची पर उठाए सवाल
- भारी बारिश की चेतावनी पर खूंटी में दो दिन पढ़ाई स्थगित, शिक्षकों को आना होगा स्कूल
- पैनम कोल मामले में ₹600 करोड़ की अनियमितता का दावा, हाईकोर्ट ने एसीबी से माँगा शपथपत्र
- फर्जी वेबसाइटों से बढ़ाएँ सुरक्षा, Chrome में ऐसे ऑन करें Enhanced Protection
- एमजीएम में ब्रेन मलेरिया से 6 साल के राहुल की मौत, सात दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ता रहा मासूम
- बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी कट्टा और पांच कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार; शाहरुख का भाई शाहिद फरार
- एक मुट्ठी चावल, पाँच रुपये का सहयोग… दुमका में 10 नवंबर को जुटेगा संताल समाज
Author: ARVIND SINGH
चाईबासा : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की निगरानी तेज कर दी है। एक नवंबर को जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर कुल 18,839 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए केंद्रों की व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश और परीक्षा संचालन से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की गई है। प्रशासन का जोर परीक्षा को व्यवस्थित, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने पर है। तैयारियों की समीक्षा, केंद्राधीक्षकों को निर्देश उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी केंद्राधीक्षकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों…
दुनिया भर के हजारों अखबारों और पत्रिकाओं के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा ‘अक्षर संवाद’, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक पढ़ने की सुविधा 60 से अधिक भाषाओं और 40 से ज्यादा श्रेणियों में डिजिटल प्रकाशनों का विशाल संग्रह, Magzter GOLD के जरिए भी मिलती है पढ़ने की सुविधा जमशेदपुर : ‘अक्षर संवाद’ के पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण और खुशखबरी भरी जानकारी है। अब आपका पसंदीदा अखबार दुनिया के प्रमुख डिजिटल न्यूज़स्टैंड प्लेटफॉर्म Magzter.com पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही पाठकों को डिजिटल माध्यम से अखबार तक पहुंचने का एक और विकल्प मिलेगा। इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढ़ते…
आदरडीह स्थित SM Steel परिसर के पास छापेमारी, प्रशासन को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हुए चालक ओवरलोड बालू ढुलाई से ग्रामीणों में आक्रोश, वार्ड सदस्य की मौत के बाद उठी थी बालू परिवहन पर रोक लगाने की मांग सरायकेला-खरसावां : स्वर्णरेखा नदी से बालू खनन और ओवरलोड परिवहन को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के नेतृत्व में 25 अक्टूबर की सुबह तिरुलडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह स्थित SM Steel परिसर और उसके आसपास छापेमारी की गई। इस दौरान बालू लदे छह हाइवा जब्त किए गए। प्रशासन की टीम को देखते ही…
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में मच्छरजनित बीमारियों के गंभीर मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। ब्रेन मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित छह वर्षीय शकुंतला सबर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर गांव की रहने वाली बच्ची अस्पताल के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में भर्ती थी। वहीं, इसी यूनिट में मलेरिया से पीड़ित पांच गंभीर मरीजों का उपचार जारी है। इनमें एक मरीज की हालत बेहद नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। एक सप्ताह से बुखार, बिगड़ती गई तबीयत परिजनों के मुताबिक, शकुंतला को लगभग एक सप्ताह से तेज बुखार आ…
जमशेदपुर : करीब दो दशक पुराने हथियार बरामदगी मामले में अखिलेश सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। निचली अदालत से उन्हें बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने की राज्य सरकार की कोशिश सफल नहीं हुई। हाईकोर्ट ने अपील की अनुमति और देरी माफ करने से जुड़े आवेदन खारिज कर दिए। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के इस मामले में बरी किए जाने का निर्णय बरकरार रहा। हथियार से संबंध जोड़ने वाले साक्ष्य पड़े कमजोर मामले में अहम सवाल यह था कि जिस क्वार्टर से पिस्तौल और कारतूस मिलने का दावा किया गया, उसका अखिलेश सिंह से…
पश्चिम बंगाल : जंगल के पास बसे गांव में खेती केवल आजीविका नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। इसी खेती को जंगली हाथियों से बचाने की कामना ने रामकनाली गांव में एक अनोखी पूजा परंपरा को जन्म दिया। यहां देवी लक्ष्मी की प्रतिमा हाथी की पीठ पर विराजमान रूप में स्थापित की जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, सौ वर्ष से अधिक पुरानी यह गजलक्ष्मी पूजा आज भी उसी श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। कोजागरी लक्ष्मी पूजा के अवसर पर होने वाला यह आयोजन गांव की सामूहिक आस्था और किसानों के संघर्ष की कहानी भी समेटे हुए है। पीढ़ियां बदल…
जमशेदपुर : गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने और केंद्रीय गौ सेवा आयोग के गठन की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने हस्ताक्षर अभियान का विस्तार करने की घोषणा की है। संगठन के अनुसार, जमशेदपुर में अब तक छह लाख हस्ताक्षर जुटाए जा चुके हैं। चार लाख और हस्ताक्षर लेकर कुल दस लाख लोगों के समर्थन वाला ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को सौंपने की योजना है। बिष्टुपुर स्थित हिंदूपीठ में विहिप जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के कार्यक्रम में इन मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने गौ संरक्षण के मुद्दे पर…
रांची : वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनवाने और जीवित प्रमाणपत्र तैयार कराने में मदद का भरोसा देकर बैंक खातों से रकम निकालने की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं, एक महिला ने अपनी अनुमति के बिना यूपीआई लेनदेन होने का आरोप लगाया है। रांची के इन तीन अलग-अलग मामलों में कुल 11 लाख 4 हजार 125 रुपये की ठगी अथवा अनधिकृत निकासी की शिकायत की गई है। कहीं बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी लिया गया, तो कहीं निजी जानकारी हासिल करने के बाद खाते से रकम कटने लगी। सोशल मीडिया पर दिखा कार्ड का पेज, फिर आया फोन लालपुर थाना क्षेत्र के वर्द्धमान…
जमशेदपुर : मोबाइल स्क्रीन पर बढ़ती व्यस्तता और किताबों से घटती नजदीकी को लेकर कवि एवं अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि पढ़ने की आदत कमजोर होने से युवा साहित्य के साथ देश के इतिहास और उसके संघर्षों से भी दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से पुस्तकों के लिए समय निकालने और अपने बजट का कुछ हिस्सा किताबें खरीदने पर खर्च करने की अपील की। शनिवार को हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड’ के मंचन के सिलसिले में जमशेदपुर पहुंचे लोढ़ा ने बातचीत के दौरान साहित्य, मनोरंजन, सामाजिक मूल्यों और युवाओं की बदलती जीवनशैली पर…
पलामू : खेत की जुताई करने पहुंचे एक युवक के साथ जमीन के हक को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित जमुने गांव की है। यहां भारतीय स्टेट बैंक के कर्मी बताए गए 22 वर्षीय बारिश विश्वकर्मा पर धारदार कुदाल से हमला करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जमीन पर हक जताने से शुरू हुई कहासुनी घायल बारिश विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह वह…










