Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कैंसर से मधुमेह तक शोध की नई पहल, एमजीएम में 12 प्रस्तावों पर मंथन, सात को आगे बढ़ाने की सिफारिश
- बेटे की मौत के मामले में 88 वर्षीय पिता की उम्रकैद घटी, हाई कोर्ट ने अचानक हुए विवाद को माना अहम
- टाटानगर स्टेशन के पास भीषण सड़क हादसा, सोपोडेरा के मोंटी की मौत; दोस्त राहुल गंभीर रूप से घायल
- जुगसलाई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ₹22 लाख की गड़बड़ी का आरोप! तांबे की जगह लोहे की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर से तेल गायब
- जिससे प्यार किया, उसी से की शादी; कुछ महीने बाद पिंकी की संदिग्ध मौत, आदित्यपुर में चार गिरफ्तार
- जमशेदपुर में घर-जमीन खरीदना होगा महंगा, रजिस्ट्री पर 10% अतिरिक्त सरचार्ज
- बीमार पिता का इलाज कराकर लौट रहे थे घर, रास्ते में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
- 235 करोड़ की योजना, फिर भी पानी का इंतजार, झारखंड में भुगतान और पोर्टल की अड़चन से अटकी जलापूर्ति
Author: ARVIND SINGH
आदरडीह स्थित SM Steel परिसर के पास छापेमारी, प्रशासन को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हुए चालक ओवरलोड बालू ढुलाई से ग्रामीणों में आक्रोश, वार्ड सदस्य की मौत के बाद उठी थी बालू परिवहन पर रोक लगाने की मांग सरायकेला-खरसावां : स्वर्णरेखा नदी से बालू खनन और ओवरलोड परिवहन को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के नेतृत्व में 25 अक्टूबर की सुबह तिरुलडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह स्थित SM Steel परिसर और उसके आसपास छापेमारी की गई। इस दौरान बालू लदे छह हाइवा जब्त किए गए। प्रशासन की टीम को देखते ही…
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में मच्छरजनित बीमारियों के गंभीर मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। ब्रेन मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित छह वर्षीय शकुंतला सबर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर गांव की रहने वाली बच्ची अस्पताल के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में भर्ती थी। वहीं, इसी यूनिट में मलेरिया से पीड़ित पांच गंभीर मरीजों का उपचार जारी है। इनमें एक मरीज की हालत बेहद नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। एक सप्ताह से बुखार, बिगड़ती गई तबीयत परिजनों के मुताबिक, शकुंतला को लगभग एक सप्ताह से तेज बुखार आ…
जमशेदपुर : करीब दो दशक पुराने हथियार बरामदगी मामले में अखिलेश सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। निचली अदालत से उन्हें बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने की राज्य सरकार की कोशिश सफल नहीं हुई। हाईकोर्ट ने अपील की अनुमति और देरी माफ करने से जुड़े आवेदन खारिज कर दिए। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के इस मामले में बरी किए जाने का निर्णय बरकरार रहा। हथियार से संबंध जोड़ने वाले साक्ष्य पड़े कमजोर मामले में अहम सवाल यह था कि जिस क्वार्टर से पिस्तौल और कारतूस मिलने का दावा किया गया, उसका अखिलेश सिंह से…
पश्चिम बंगाल : जंगल के पास बसे गांव में खेती केवल आजीविका नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। इसी खेती को जंगली हाथियों से बचाने की कामना ने रामकनाली गांव में एक अनोखी पूजा परंपरा को जन्म दिया। यहां देवी लक्ष्मी की प्रतिमा हाथी की पीठ पर विराजमान रूप में स्थापित की जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, सौ वर्ष से अधिक पुरानी यह गजलक्ष्मी पूजा आज भी उसी श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। कोजागरी लक्ष्मी पूजा के अवसर पर होने वाला यह आयोजन गांव की सामूहिक आस्था और किसानों के संघर्ष की कहानी भी समेटे हुए है। पीढ़ियां बदल…
जमशेदपुर : गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने और केंद्रीय गौ सेवा आयोग के गठन की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने हस्ताक्षर अभियान का विस्तार करने की घोषणा की है। संगठन के अनुसार, जमशेदपुर में अब तक छह लाख हस्ताक्षर जुटाए जा चुके हैं। चार लाख और हस्ताक्षर लेकर कुल दस लाख लोगों के समर्थन वाला ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को सौंपने की योजना है। बिष्टुपुर स्थित हिंदूपीठ में विहिप जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के कार्यक्रम में इन मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने गौ संरक्षण के मुद्दे पर…
रांची : वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनवाने और जीवित प्रमाणपत्र तैयार कराने में मदद का भरोसा देकर बैंक खातों से रकम निकालने की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं, एक महिला ने अपनी अनुमति के बिना यूपीआई लेनदेन होने का आरोप लगाया है। रांची के इन तीन अलग-अलग मामलों में कुल 11 लाख 4 हजार 125 रुपये की ठगी अथवा अनधिकृत निकासी की शिकायत की गई है। कहीं बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी लिया गया, तो कहीं निजी जानकारी हासिल करने के बाद खाते से रकम कटने लगी। सोशल मीडिया पर दिखा कार्ड का पेज, फिर आया फोन लालपुर थाना क्षेत्र के वर्द्धमान…
जमशेदपुर : मोबाइल स्क्रीन पर बढ़ती व्यस्तता और किताबों से घटती नजदीकी को लेकर कवि एवं अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि पढ़ने की आदत कमजोर होने से युवा साहित्य के साथ देश के इतिहास और उसके संघर्षों से भी दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से पुस्तकों के लिए समय निकालने और अपने बजट का कुछ हिस्सा किताबें खरीदने पर खर्च करने की अपील की। शनिवार को हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड’ के मंचन के सिलसिले में जमशेदपुर पहुंचे लोढ़ा ने बातचीत के दौरान साहित्य, मनोरंजन, सामाजिक मूल्यों और युवाओं की बदलती जीवनशैली पर…
पलामू : खेत की जुताई करने पहुंचे एक युवक के साथ जमीन के हक को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित जमुने गांव की है। यहां भारतीय स्टेट बैंक के कर्मी बताए गए 22 वर्षीय बारिश विश्वकर्मा पर धारदार कुदाल से हमला करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जमीन पर हक जताने से शुरू हुई कहासुनी घायल बारिश विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह वह…
गोलमुरी के केरल समाजम मॉडल स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा वाई. दक्षायनी ने चेंजमेकर वर्ल्ड कप-2026 में बनाई पहचान, 10 दिनों में जुटाया 99 किलो ई-कचरा; 19-20 नवंबर को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व जमशेदपुर : उम्र महज 12 साल, लेकिन सोच पर्यावरण संरक्षण की और हौसले दुनिया के सामने बदलाव की मिसाल पेश करने के। जमशेदपुर की छात्रा वाई. दक्षायनी ने अपने अनोखे ई-कचरा संग्रह अभियान के दम पर देश के टॉप-50 चेंजमेकर्स में जगह बनाई है। अब वह 19 और 20 नवंबर को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित होने वाले संयुक्त…
नई दिल्ली : इंजीनियरिंग, उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में भविष्य बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आगामी महीनों का परीक्षा कार्यक्रम सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के कैलेंडर में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच 14 परीक्षाओं का कार्यक्रम शामिल है। इनमें जेईई मेन, यूजीसी नेट, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट, सीमैट और सीयूईटी पीजी जैसी प्रमुख परीक्षाएं हैं। यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए अभ्यर्थियों को तैयारी की योजना बनाने के साथ संबंधित परीक्षा की नवीनतम अधिसूचना भी देखते रहना चाहिए। आवेदन, विषयवार परीक्षा, पाली और प्रवेशपत्र संबंधी जानकारी के लिए अलग सूचनाओं पर…










