Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- फर्जी वेबसाइटों से बढ़ाएँ सुरक्षा, Chrome में ऐसे ऑन करें Enhanced Protection
- एमजीएम में ब्रेन मलेरिया से 6 साल के राहुल की मौत, सात दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ता रहा मासूम
- बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी कट्टा और पांच कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार; शाहरुख का भाई शाहिद फरार
- एक मुट्ठी चावल, पाँच रुपये का सहयोग… दुमका में 10 नवंबर को जुटेगा संताल समाज
- साकची में नशे में युवकों का तांडव, राहगीरों को दौड़ाकर पीटा; पांच गिरफ्तार
- प्रेमिका को ‘छोटी बहन’ मानकर साथ रहने का दबाव गंभीर क्रूरता, हाई कोर्ट ने मंजूर किया तलाक
- दवाओं के 330 नमूने गुणवत्ता जांच में फेल, कोल्हान में बैच और स्टॉक की पड़ताल तेज
- पारा शिक्षकों को एक और मौका, सहायक आचार्य परीक्षा के लिए अब 4 नवंबर तक आवेदन
Author: ARVIND SINGH
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के 15 स्थानों पर चला सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी नजर पलामू : दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पलामू पुलिस अलर्ट है। त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को जिले के 15 अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान पुलिस की…
दक्षिण पूर्व रेलवे की पहल, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई पर मांगे जाएंगे सुझाव; समस्याओं के आधार पर चिह्नित होंगे सुधार के क्षेत्र जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन समेत दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अपनी समस्याएं और सुझाव रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलने जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से 22 अक्टूबर को रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रेलवे अधिकारी यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुनेंगे। इसका उद्देश्य स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना और साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार करना…
नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव में इस बार सरसंघचालक मोहन भागवत का संबोधन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। मंगलवार, 20 अक्टूबर को नागपुर के रेशिमबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वह स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। देश की मौजूदा परिस्थितियों, सामाजिक विषयों और संघ की आगामी प्राथमिकताओं को लेकर उनके संदेश का इंतजार है। समारोह में दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:40 बजे निर्धारित है। शस्त्र पूजन के साथ शुरू होगा उत्सव विजयादशमी के पारंपरिक आयोजन की शुरुआत शस्त्र पूजन से होगी। इसके बाद स्वयंसेवकों की ओर से घोष…
युवा मोर्चा में संभावित संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चा तेज, उम्र और अनुभव के बीच संतुलन बनाने की चुनौती जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) में संभावित संगठनात्मक बदलाव को लेकर जमशेदपुर महानगर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। युवा मोर्चा में 35 वर्ष की उम्र सीमा लागू होने की संभावना और संगठनात्मक अनुभव को प्राथमिकता देने के सवाल ने नए और पुराने चेहरों के बीच नेतृत्व को लेकर बहस शुरू कर दी है। हालांकि, उम्र सीमा के नियम और संभावित नियुक्तियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच कार्यकर्ताओं…
बचपन में खोया मां का साया, परिवार की आर्थिक तंगी के कारण किया कुली और कारपेंटर का काम; मेहनत, संघर्ष और अभिनय के दम पर हासिल किया सुपरस्टार का मुकाम नई दिल्ली : भारतीय सिनेमा में कुछ सितारे अपनी अदाकारी से पहचान बनाते हैं, तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनकी लोकप्रियता लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना लेती है। सुपरस्टार रजनीकांत ऐसी ही शख्सियत हैं। दक्षिण भारत में उन्हें ‘थलाइवा’ के नाम से जाना जाता है। आज उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब रहते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब परिवार की आर्थिक…
18 बड़ी अस्पताल चेन चार साल में 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जोड़ेंगी 34 हजार से अधिक बेड, नई क्षमता का करीब 40% छोटे शहरों में विकसित करने की योजना देश में अस्पताल बेड की कमी, गंभीर बीमारियों के बढ़ते मामले और बेहतर इलाज की मांग से विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी; सवाल यह कि मरीजों को सस्ती चिकित्सा मिलेगी या बढ़ेगा खर्च मुंबई : महानगरों के बाद अब छोटे शहर भी अस्पताल कारोबार के बड़े केंद्र बनने की राह पर हैं। विदेशी निवेशकों को इन शहरों में बड़ी आबादी, विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं की कमी और बेहतर इलाज की…
जमशेदपुर : दुर्गापूजा के अवसर पर शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, साकची के चेनाब रोड स्थित दुर्गा एवं कालीबाड़ी की दुर्गापूजा अपनी ऐतिहासिक परंपरा और धार्मिक आस्था के लिए खास पहचान रखती है। यहां इस वर्ष 104वें वर्ष में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। वर्ष 1923 से शुरू हुई यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई जा रही है। 1923 में हुई थी पूजा की शुरुआत साकची की इस दुर्गाबाड़ी में दुर्गापूजा का इतिहास सौ साल से भी अधिक पुराना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार,…
बाइक से पेट्रोलिंग कर अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, भीड़ नियंत्रण से लेकर सीसीटीवी और इमरजेंसी इंतजाम तक की जांच जमशेदपुर : कोलकाता के चोरबागान में दुर्गापूजा पंडाल में हुए भीषण हादसे के बाद जमशेदपुर में भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। रविवार को शहर के प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश और निकास द्वार, आपात स्थिति से निपटने की तैयारी और पुलिस की तैनाती की समीक्षा की गई। एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर चुके हैं। वहीं,…
जमशेदपुर : दिवाली नजदीक आते ही पूर्वी सिंहभूम के पटमदा, बोड़ाम, बामनी और गोबरघुसी समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में लाल आंखों वाले चमकीले हरे कीट लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। शाम ढलते ही घरों की दीवारों और बल्ब के आसपास दिखाई देने वाले इन कीटों को देखकर कई लोग हैरान हो रहे हैं। लाल या गुलाबी आंखें, पत्ते जैसा हरा शरीर और अचानक उड़ने की आदत के कारण लोग इन्हें कौतूहल से देख रहे हैं। स्थानीय भाषा में इन्हें दिवाली कीड़ा या हरा टोटका भी कहा जाता है। हालांकि, इन्हें देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन इनकी…
सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक, दिन में गर्मी और उमस का रहेगा असर; जमशेदपुर में 20 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान। जमशेदपुर : झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। मानसून की विदाई के बाद अब लोगों को गुलाबी ठंड का इंतजार है। सुबह और देर शाम मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। आने वाले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, दिन में खिली धूप के कारण गर्मी का असर बना रह सकता है। मौसम के इस बदलाव का असर जमशेदपुर समेत राज्य के कई…










